फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: किशोर ने चार साल की बच्ची से की छेड़खानी, आरोपी और उसके पिता पर रिपोर्ट दर्ज

Tue, 09 Dec 2025 10:58 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, भोजीपुरा (बरेली)

सार

बरेली के भोजीपुरा क्षेत्र में चार साल की बच्ची से छेड़खानी का मामला सामने आया है। बच्ची की मां ने समुदाय विशेष के किशोर पर आरोप लगाया है। शिकायत करने पर उसके परिजनों ने धमकी भी दी।  
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के भोजीपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव में समुदाय विशेष के किशोर ने चार साल की बच्ची के साथ अश्लील हरकतें कीं। पीड़ित बच्ची की मां की तहरीर पर सोमवार को पुलिस ने आरोपी किशोर और उसके पिता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपी किशोर को पुलिस ने हिरासत में लिया है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, एक गांव निवासी महिला ने थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि छह दिसंबर को दोपहर में वह बाहर गई थी। उसकी चार वर्षीय बेटी घर में अकेली थी। तभी आरोपी ने उसके घर में घुसकर बच्ची के साथ अश्लील हरकतें कीं। तब तक वह आ गई। उसे देख आरोपी भाग गया। 

पीड़ित बच्ची की मां परिजनों संग आरोपी के घर शिकायत करने गई तो उसे धमकाया गया। तहरीर मिलने पर पुलिस ने आरोपी और उसके पिता जाहिद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। प्रभारी निरीक्षक भोजीपुरा राजीव कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी के पिता की तलाश कराई जा रही है। शीघ्र ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें