फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather: बरेली में सर्द हवा ने बढ़ाई ठिठुरन, न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस पहुंचा; सुबह-शाम छाएगा कोहरा

Tue, 09 Dec 2025 06:54 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली में सर्दी से अब कंपकंपी छूटने लगी है। सोमवार को न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस रहा। दिन में बादलों की आवाजाही रही। सर्द हवा चलने से ठिठुरन बढ़ गई है। 
विज्ञापन
बरेली में रात के वक्त छाया कोहरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में शीतलहर के साथ अब पहाड़ों के बादल भी मैदान की ओर बढ़ने लगे हैं। सोमवार को सुबह घना कोहरा छाया रहा। तेज हवा चलने से कोहरा छंटा पर हल्के बादलों की आवाजाही जारी रही। दिन का पारा एक डिग्री बढ़त के बाद 22.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उधर, तराई के जिले पीलीभीत में भी घना कोहरा छाया। इससे वाहनों की रफ्तार धीमी रही। आगामी दिनों में भी सुबह-शाम घना कोहरा छाएगा।  
विज्ञापन


मौसम विशेषज्ञ अतुल कुमार के मुताबिक, निम्न वायुदाब का क्षेत्र बनने से पहाड़ों पर मंडरा रहे बादल शहर में प्रवेश कर रहे हैं। हालांकि, इनके काफी ऊंचाई पर होने से बारिश का अनुमान नहीं है। सोमवार सुबह कोहरा और दोपहर में धुंध भी छाई रही। शाम को फिर सर्द हवा कंपकंपी का अहसास कराने लगी। न्यूनतम तापमान सामान्य स्तर पर 7.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आने वाले दिनों में ठंड बढ़ने का अनुमान जताया गया है।

आवासीय क्षेत्र में वायु प्रदूषण का स्तर सामान्य से ज्यादा 
शहर की हवा में फिर प्रदूषण घुलने लगा है। लगातार तीसरे दिन आवासीय क्षेत्र राजेंद्रनगर में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 150 से ज्यादा दर्ज किया गया। सिविल लाइंस का एक्यूआई सामान्य रहा। चेस्ट फिजिशियन डॉ. हरपाल सिंह ने बताया कि लगातार प्रदूषण हवा में सांस लेने से फेफड़ों को नुकसान पहुंचने की आशंका रहती है। एलर्जी और सांस के रोगियों की तकलीफ बढ़ सकती है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि सर्दियों में धूल के कण हवा में लंबे समय तक तैरते रहे हैं। इसलिए टीबी, फाइब्रोसिस, निमोनिया, खांसी-जुकाम से पीड़ित लोगों को मास्क लगाकर घर से बाहर निकलना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें