फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: किशोर ने तीन लाख ऑनलाइन गेम में गंवाए, रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
भोजीपुरा। कुसंग में पड़कर एक किशोर ने यूपीआई के माध्यम से ऑनलाइन गेम में अपने पिता के चार बैंक खातों से तीन लाख रुपये गंवा दिए। अनजाने में साइबर ठगी का शिकार होने के बाद उसने इससे परिजनों को अवगत कराया। तहरीर मिलने पर पुलिस अज्ञात के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

भोजीपुरा थाना क्षेत्र के गांव घुरसमसपुर निवासी हरीश कुमार मेडिकल में नौकरी करते हैं। उनके अलग-अलग चार बैंकों में खाते हैं।चारों खातों में तीन लाख रुपये से ज्यादा की धनराशि थी। किशोर गांव के कुछ खराब युवाओं की संगत में पड़ गया। ऑनलाइन गेम के चक्कर में साइबर ठगों के जाल में फंस गया। किशोर ने यूपीआई सिस्टम को डाउनलोड कर अपना मोबाइल नंबर पिता के खातों से अटैच करवा लिया। फिर ऑनलाइन गेम में यूपीआई के माध्यम से जून माह में अलग-अलग तिथियों पर तीन लाख रुपये गंवा दिए। जब हरीश कुमार को पता चला तो उन्होंने भोजीपुरा थाने में घटना की तहरीर दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच कर रही है कि रुपये किन-किन खातों में ट्रांसफर हुए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें