फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: तीन महीने से लापता लड़की की हत्या कर रेल पटरी पर फेंका, ट्रेन से कटकर हुए शव के टुकड़े

Thu, 02 Feb 2023 12:06 PM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बहेड़ी से तीन महीने पहले लापता हुई किशोरी का शव मंगलवार को रेल पटरी पर मिला। ट्रेन से कटकर शव के टुकड़े हो गए थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या की बात सामने आई है। शिनाख्त होने पर शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।  
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के फतेहगंज पूर्वी थाना क्षेत्र में मंगलवार को रेलवे ट्रैक पर पड़े शव की पहचान बुधवार को बहेड़ी से तीन महीने पहले लापता किशोरी के रूप में हुई। आरोपियों ने उसकी गला दबाकर हत्या करने के बाद शव रेलवे ट्रैक पर डालकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश की थी। थाना बहेड़ी पुलिस इस मामले में गुमशुदगी दर्ज करके भूल गई थी। शिनाख्त होने के बाद शव मृतका के माता-पिता को सौंप दिया गया।

विज्ञापन


मंगलवार को फतेहगंज पूर्वी थाना क्षेत्र में 17 वर्षीय किशोरी का शव रेलवे लाइन पर कटा हुआ मिला था। पुलिस ने अज्ञात के तौर पर शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। अखबार में खबर पढ़कर बहेड़ी क्षेत्र के दंपती पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे तो बेटी का शव पहचान लिया। पोस्टमार्टम में पहले गला दबाकर हत्या और फिर शव के ट्रेन से कटने की पुष्टि हुई तो माता-पिता का कलेजा हिल गया। पुलिस ने शव सौंप दिया तो वह उसे लेकर देर शाम घर चले आए। 

पिता बोले- पुलिस देती साथ तो नहीं जाती बेटी की जान

किशोरी के पिता ने बताया कि 20 नवंबर को उनकी पुत्री गायब हो गई थी। वह दो मोबाइल नंबरों पर अक्सर बात करती थी। उसके गायब होने बाद उस नंबर की लोकेशन निकलवाई तो वह उत्तराखंड के नानकमत्ता के युवक की निकली। 

विज्ञापन

उन्होंने बेटी को फुसलाकर ले जाने की नामजद तहरीर पुलिस को दी लेकिन पुलिस ने तहरीर दूसरी लेकर मुकदमा अज्ञात के खिलाफ दर्ज किया। वह लगातार थाने व चौकी के चक्कर काटते रहे लेकिन जिस आरोपी का वो नाम ले रहे थे उसके यहां पुलिस ने एक दबिश तक नहीं डाली। उन्होंने दो सप्ताह पूर्व महिला आयोग मे भी शिकायत की थी। अब उनकी बेटी की हत्या कर दी गई। 

चौकी प्रभारी ने तीन दिन पहले छपवाया इश्तहार 

बहेड़ी इंस्पेक्टर से जब इस बाबत जानकारी ली तो उन्होंने शव मिलने और अपहरण का मुकदमा कायम होने की बात तो कही लेकिन किशोरी की तलाश को लेकर किए प्रयासों के सवाल पर कन्नी काट गए। चुरैली चौकी के प्रभारी अरविंद कुमार ने भी तीन दिन पहले किशोरी की गुमशुदगी का इश्तहार अखबारों मे छपवाया था। अगर इस मामले की पड़ताल और किशोरी की तलाश की कोशिश पुलिस पहले से करती तो उसकी जान बचाई जा सकती थी। 

थाना फतेहगंज पूर्वी के इंस्पेक्टर अरविंद कुमार ने बताया कि किशोरी का शव रेलवे ट्रैक पर मिला था। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। मृतका बहेड़ी क्षेत्र की निवासी थी। वहां अपहरण की रिपोर्ट दर्ज है, आगे की कार्रवाई वहीं से होगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें