शेरगढ़। कस्बा के एक मोहल्ला निवासी महिला ने परिचित युवक के खिलाफ अपनी नाबालिग पुत्री के साथ मुंह में कपड़ा ठूंसकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए रविवार को मामला पंजीकृत कराया है। पुलिस के अनुसार कस्बा के मोहल्ला निवासी महिला ने पुलिस को तहरीर में बताया कि उसकी पुत्री घर के बाहर कूड़ा डालने गई थी। तभी परिचित सूरज मौर्य पुत्री को जंगल में ले गया। उसके मुंह में कपड़ा ठूंसकर दुष्कर्म किया। पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा है। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है। संवाद
पुलिस ने धार्मिक स्थलों से उतरवाए लाउडस्पीकर
भोजीपुरा। पुलिस ने धार्मिक स्थलों पर नियमों के विपरीत लगाए गए लाउडस्पीकरों को रविवार को उतरवा दिया। वरिष्ठ उप निरीक्षक भोजीपुरा टीपी सिंह ने बताया कि रविवार को धार्मिक स्थलों पर लगे लाउडस्पीकरों को चेक किया गया। इसमें आठ धार्मिक स्थलों पर मानक के विपरीत लाउडस्पीकर लगे पाए गए। नगर पंचायत धौराटांडा के दो धार्मिक स्थलों पर नियमों के विपरीत लाउडस्पीकर पाए जाने पर उन्हें उतरवाकर ज़ब्त कर लिया गया। इसी तरह घंघोरा घंघोरी ,भूड़ा, पचदौरा से कुल आठ धार्मिक स्थलों के लाउडस्पीकरों को जब्त किया गया। संवाद