शाही। शासन से मिले ध्वनि विस्तारक यंत्रों के खिलाफ चलाए जाने वाले अभियान के तहत पुलिस ने 14 लाउडस्पीकर के सेट जब्त किए हैं। थाना अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार बिश्नोई ने बताया कि शनिवार से तीन दिन का ध्वनि विस्तारक यंत्रों के खिलाफ विशेष अभियान चल रहा है। शाही पुलिस ने अलग-अलग स्थान पर चेकिंग के दौरान 14 ध्वनि विस्तारक लाउडस्पीकर सेट को जब्त करके संचालकों को चेतावनी दी है। संवाद