फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन तलाक पीड़ित को कोर्ट परिसर पीटा, पति-देवर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। पारिवारिक न्यायालय में तारीख पर आई तीन तलाक पीड़ित से बीसलपुर निवासी उसके पति और देवर ने कोर्ट परिसर में ही जमकर पिटाई कर दी। चर्चा है कि किसी मध्यस्थ ने दोनों पक्षों में समझौते की कोशिश की जिसके बाद ये घटना हो गई। महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने उसके पति और देवर को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

सीबीगंज थाने के सनैया रानी गांव निवासी निशा बी की शादी तीन साल पहले बीसलपुर कस्बा निवासी जीशान से हुई थी। उनकी डेढ़ साल की बेटी भी है। महिला के मुताबिक करीब सवा साल पहले पति ने तीन तलाक देकर उसे बेटी समेत घर से निकाल दिया था। हालांकि निशा ने दहेज व घरेलू हिंसा का आरोप लगाकर पारिवारिक न्यायालय में केस डाला था। इसकी सुनवाई बृहस्पतिवार को पारिवारिक न्यायालय में थी। दोपहर बाद निशा बी अपने परिवार के साथ पहुंचीं तो पति जीशान भी अपने भाई नवी के साथ कोर्ट आया। बताते हैं कि तारीख के बाद किसी मध्यस्थ ने दोनों पक्षों में कोर्ट परिसर में ही फैसला कराने की कोशिश की। यहीं बात बिगड़ गई और झगड़ा शुरू हो गया। आरोप है पति और देवर ने निशा की लात घूंसों से जमकर पिटाई कर दी। इससे वो बेसुध हो गई। तत्काल ही परिसर में तैनात पुलिस ने आरोपियों को पकड़ लिया। सूचना पर स्टेशन चौकी प्रभारी सिद्धांत शर्मा आ गए। दोनों आरोपियों जीशान और नवी को कोतवाली ले जाया गया। वहां इनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया। दोनों ही खुद को निर्दोष बता रहे थे।

बेटी को छीन ले गए ससुराली
निशा के भाई जुबैर ने बताया कि ससुरालियों ने बुधवार को बीसलपुर में फैसले के लिए बुलाया था। तब निशा के साथ वे लोग भी गए थे। वहां भी आरोपियों ने झगड़ा किया और निशा की गोद से उसकी बेटी को छीन ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें