फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन बेचने के नाम पर व्यापारी से लाखों ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। फर्जी बैनामा इस्तेमाल कर एक ठग ने जमीन बेचने के नाम पर व्यापारी से लाखों रुपये ठग लिए। दबाव बनाने पर तीन चेक दिए लेकिन वह फर्जी निकले। आरोपी के खिलाफ कई थानों में धोखाधड़ी के मामले दर्ज हैं। एडीजी के आदेश पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। बारादरी क्षेत्र के सुरेश शर्मा नगर निवासी राजीव कुमार रेता बजरी का काम करते हैं। राजीव ने जून 18 में सन सिटी विस्तार निवासी प्रॉपर्टी डीलर सुरेश चंद्र से एक जमीन की बात की थी। बताया कि सुरेश ने उन्हें इज्जतनगर क्षेत्र के गांव अधलखिया निवासी राजपाल से मिलवाया जिसने पीलीभीत बाईपास पर बन्नूवाल नगर स्थित अपनी जमीन का सौदा उनसे किया। राजीव के मुताबिक सौदा होने के बाद उन्होंने जमीन के कागजों के बदले राजपाल को 12 लाख रुपये एडवांस दिया। जब वह कागज लेकर रजिस्ट्री कार्यालय पहुंचे तो पता चला की कागज फर्जी हैं। आरोप है कि फर्जी बैनामा का इस्तेमाल कर राजपाल व सुरेश ने उनसे 12 लाख रुपये ठग लिए। दबाव बनाने पर सुरेश ने राजीव को तीन चेक दिए, लेकिन वह भी फर्जी निकले। बताया कि आरोपी राजपाल का एक गैंग है, जोकि ठगी करता हैं। इज्जतनगर, भोजीपुर व नवाबगंज समेत कई थानों में उसके खिलाफ धोखाधड़ी के मामले दर्ज हैं। बताया कि मामला सामने आने के बाद दो अन्य लोग उनसे मिले जिनसे आरोपी लाखों रुपये लेकर फरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें