फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: बरेली में किशोर की हत्या से पहले का वीडियो, भीड़ ने जमकर पीटा, शख्स बोला- फोन न मिला तो इसे काट डालूंगा

Wed, 08 Oct 2025 04:38 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली में मध्यप्रदेश के किशोर की हत्या के मामले से जुड़े कई वीडियो सामने आए हैं। वीडियो में एक शख्स किशोर को पैरों के बीच दबाए दिख रहा है। आसपास लोगों का हुजूम खड़ा है। किशोर रोते हुए छोड़ने की गुहार लगा रहा है। 
विज्ञापन
फोन चोरी का आरोप लगाकर भीड़ ने किशोर को पीटा था - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के बिशारतगंज थाना क्षेत्र में मध्य प्रदेश निवासी किशोर की निर्ममता से की गई हत्या के मामले में सेवानिवृत्त सैन्यकर्मी समेत कुछ आरोपियों को चिह्नित कर पूछताछ की जा रही है। कई वीडियो वायरल हुए हैं, जिनमें भीड़ किशोर को पीटती दिख रही है। एक शख्स कह रहा है कि ये मोबाइल चोर है, उसका फोन न मिला तो इसे काट डालेगा।

विज्ञापन


बिशारतगंज थाना क्षेत्र में मध्यप्रदेश के जिला देवास निवासी किशोर असिन राज (16) की हत्या कर उसका हाथ बांधकर पानी में फेंकने वाले दुकान संचालक के खिलाफ पुलिस ने हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस को कई साक्ष्य मिले हैं। जिसे आधार बना कर जांच तेज कर दी गई है।

संबंधित खबर- UP: बरेली में मध्य प्रदेश के किशोर की बेरहमी से हत्या, चोरी का आरोप लगाकर पीटा, फिर हाथ बांधकर पानी में फेंका
विज्ञापन


असिन की बहन ईनी सना ने रिपोर्ट में बताया कि अलीगंज-आंवला मार्ग किनारे लोहारी गांव के पास सोमवार सुबह उसके किशोर भाई का शव खाई में मिला। उसके हाथ पीछे बंधे हुए थे। बाजार में अवैध वसूली करने वाले ठेकेदारों ने उसकी पिटाई कर हत्या कर दी।

माला-मूर्ति बेचने का काम करता था किशोर 
असिन कुनबे के अन्य लोगों के साथ बरेली जंक्शन के पास झोपड़ी डालकर रहता था। वह बाजार व गांवों में फेरी लगाकर माला और मूर्ति बेचता था। रविवार को वह अलीगंज थाना क्षेत्र के गैनी साप्ताहिक बाजार में माला व मूर्ति बेचने गया था। शाम चार बजे असिन बाजार में पकौड़ी खाने जाने की बात कहकर निकला था, काफी देर तक वह नहीं लौटा। सोमवार सुबह वह लोग असिन की तलाश करते हुए अलीगंज की तरफ गए तो अलीगंज-आंवला मार्ग किनारे खाई में उसका शव मिला।

पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया 
बहन ने आरोप लगाया है कि गैनी बाजार में दुकानदारों से ठेके की उगाही करने वाले लोगों ने असिन राज को पकड़ रखा था। इन लोगों ने भाई की पिटाई की थी। फिर यही लोग बाजार से उसे साथ ले गए थे। उसके बाद उसकी हत्या कर दी गई। पुलिस रिटायर सैन्यकर्मी समेत तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। घटना से पहले मारपीट के कई वीडियो वायरल हुए हैं। 
विज्ञापन

बाजार के कुछ सीसी फुटेज भी पुलिस को मिले हैं जिसमें दो-तीन लोग किशोर को खींचकर ले जाते दिख रहे हैं। कुछ लोग किशोर को बचाने का प्रयास करते हैं, आरोपी उनसे झगड़ा करने लगते हैं। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें