फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: 'सद्भावना पुलाव' में अभिनेता सुदेश बेरी ने दिया योगदान, अमर उजाला की मुहिम को सराहा

Wed, 08 Oct 2025 01:38 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

अभिनेता सुदेश बेरी ने बुधवार रात अमर उजाला कार्यालय में अखबार छपते देखा। इस दौरान उन्होंने अखबार बनाने की जटिल और श्रमसाध्य प्रक्रिया को करीब से समझा। उन्होंने समाचार पत्र से जुड़े विभिन्न विभागों के कार्य को बारीकी से जाना।
विज्ञापन
अभिनेता सुदेश बेरी ने एक मुट्ठी चावल का दिया योगदान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जाने-माने फिल्म और टीवी अभिनेता सुदेश बेरी मंगलवार की रात अमर उजाला कार्यालय पहुंचे। उन्होंने अमर उजाला से खास बातचीत की। इस दौरान अभिनेता ने फिल्मी दुनिया के सफर को साझा किया। अभिनेता सुदेश बेरी को लोकप्रिय धारावाहिक 'महाभारत' और 'सुराग द क्लू' से सबसे ज्यादा प्रसिद्धि मिली है। 

विज्ञापन


सुदेश बेरी ने अमर उजाला कार्यालय में अखबार बनाने की जटिल और श्रमसाध्य प्रक्रिया को करीब से समझा। कार्यालय पहुंचने पर सुदेश बेरी ने समाचार पत्र से जुड़े विभिन्न विभागों के कार्य को बारीकी से जाना। उन्होंने समझा कि किस तरह एक दैनिक समाचार पत्र को कैसे तैयार किया जाता है। 

अभिनेता ने देखा कि कैसे दिनभर की खबरें एकत्र की जाती हैं, उनका संपादन होता है और फिर उन्हें पन्नों पर आकार दिया जाता है। उनके लिए सबसे रोमांचक और महत्वपूर्ण हिस्सा प्रोडक्शन हाउस रहा। यह वह स्थान है, जहां अभिनेता ने अखबार को छपते हुए देखा। उन्होंने प्रिंटिंग मशीनों में अखबार छपने की रूचि दिखाई। 
विज्ञापन


बेरी ने इस पूरी प्रक्रिया में शामिल कर्मचारियों के समर्पण और रातभर की अथक मेहनत की दिल खोलकर प्रशंसा की। इस दौरान उन्होंने सद्भावना पुलाव में एक मुठ्ठी चावल का योगदान दिया। उन्होंने अमर उजाला की मुहिम को सराहा। कार्यालय में मौजूदगी के दौरान अपने अभिनय काल के कुछ किस्से साझा किए। कहा कि यह मुलाकात हमेशा याद रहेगी। 

विज्ञापन

फिल्म अभिनेता सुदेश बेरी ने मंच पर सुनाए संवाद 
बुलेट ऑर्केस्ट्रा की ओर से आयोजित 43वें ‘यादगार मुकेश गायन प्रतियोगिता’ में फिल्म अभिनेता सुदेश बेरी आकर्षण रहे। कुदेशिया स्थित एक शादी हाल में संपन्न हुए इस कायक्रम सुदेश बेरी ने अपनी कुछ फिल्मों के संवाद सुनाए और दर्शकों से भी रुबरु होते हुए उनके सवालों के जवाब भी दिए। 

इस मौके पर मुख्य अतिथि सिटी मजिस्ट्रेट, विशेष अतिथि गोपेश अग्रवाल, जगदीश पाटनी, डॉ. सत्येंद्र सिंह, कांग्रेस नेता अजय शुक्ला रहे। कार्यक्रम का संचालन संस्था के निर्देशक रॉवर्ट जानसन ने किया। इस सुरमयी शाम में शहर के उभरते हुए कलाकारों ने पार्श्व गायक मुकेश के अमर गीतों को अपनी आवाज़ में प्रस्तुत किया। अंत में सुदेश बेरी ने कलाकारों को पुरस्कार वितरित किया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें