फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के खौफ पर भारी पड़ा तीज का उल्लास, मेहंदी लगवाने के लिए जुटी महिलाओं की भीड़

विज्ञापन
बरेली के सिविल लाइंस बाजार में मेहंदी लगवाती महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन

तीजोत्सव मनाने के लिए अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12.10 से 12.54 तक

बरेली। हरियाली तीज गुरुवार को मनाई जाएगी। हर साल तीज से दो दिन पहले ही महिला क्लबों की ओर से कार्यक्रम शुरू हो जाते थे, लेकिन इस बार कोरोना महामारी की वजह से कोई कार्यक्रम नहीं हुआ, लेकिन संक्रमण से बेखौफ होकर महिलाएं मेंहदी लगवाने के लिए बाजार पहुंचीं। बाजार में चूड़ी, कास्मेटिक्स आदि की दुकानों पर महिलाओं की खासी भीड़ रही।
विज्ञापन

हरियाली तीज या श्रावणी तीज सावन शुक्ल पक्ष की तृतीया को मनाई जाती है। सुहागिन महिलाओं का यह महत्वपूर्ण पर्व है। शिव पुराण की मान्यता के अनुसार तीज पर भगवान शंकर और पार्वती की पूजा की जाती है। आस्था और प्रेम का यह उत्सव भगवान शिव और पार्वती के पुनर्मिलन के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। इससे सुहागिन महिलाओं का वैवाहिक जीवन सुखमय होता है। इस बार कोरोना संकट की वजह से सरकार ने मेले और सांस्कृतिक कार्यक्रमों पर रोक लगा रखी है। इसके बाद भी मेंहदी लगवाने के लिए महिलाएं बाजार में उमड़ पड़ीं। सिविल लाइंस, प्रेमनगर, बिहारीपुर आदि क्षेत्रों में बड़ी संख्या में महिलाएं मेंहदी लगवाती देखी गई। हालांकि वह मास्क लगाए हुई थीं लेकिन सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना भूल गईं। बड़ा बाजार, चूड़ी वाली गली, राजेंद्रनगर, एयरफोर्स क्षेत्र, बिहारीपुर आदि में कास्मेटिक्स की दुकानों पर महिलाओं की भीड़ रही।

अभिजीत मुहूर्त में पूजा श्रेष्ठ

हरियाली तीज का सिद्ध मुहूर्त सुबह 9.36 से 11.46 तक है। इसमें महिलाओं को स्नान आदि करके शिव पार्वती का पूजन करना चाहिए, लेकिन अभिजीत मुहूर्त में पूजा करना ज्यादा शुभ होता है। अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12.10 से 12.54 तक रहेगा। इस मुहूर्त में ही भगवान श्रीराम का जन्म हुआ था। पंडित राजेंद्र तिवारी का कहना है कि सुहागिन महिलाओं के लिए अभिजीत मुहूर्त में ही पूजा करना श्रेष्ठ होता है।

नहीं होंगे हरियाली तीज के कार्यक्रम  

हरियाली तीज पर रामपुर बाग स्थित महाराजा अग्रसेन पार्क में तीज मेला लगता है। इसके अलावा अनेक क्लब भी अपने स्तर से कार्यक्रम करते हैं, लेकिन इस बार कोरोना संक्रमण के चलते सभी कार्यक्रम निरस्त कर दिए गए हैं। इनर व्हील क्लब ऑफ मरकरी की सचिव रचना सक्सेना ने बताया कि इससे महिलाएं काफी मायूस हैं। तीज के कार्यक्रमों का उन्हें साल भर इंतजार रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें