फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: एसआईआर में तकनीकी दिक्कतें, मतदाता भी नहीं कर रहे सहयोग

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। एसआईआर अभियान में पोर्टल और इंटरनेट की सुस्त रफ्तार सहित तकनीकी दिक्कतें पेश आ रही हैं। मतदाता भी सहयोग नहीं कर रहे हैं। ऐसे में बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) परेशान हो रहे हैं। एक मतदाता के घर उनको कई बार चक्कर लगाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

कैंट विधानसभा क्षेत्र के चक महमूद क्षेत्र की बीएलओ प्रियंका सिंह ने बताया कि चुनाव आयोग की वेबसाइट दिन में चलती है और उस समय वह फाॅर्म एकत्र कर रही होती हैं। लोग फाॅर्म लौटाने में बहुत बहाने कर रहे हैं। एक-एक घर में तीन-चार बार जाना पड़ रहा है। मीरगंज के अजमतगंज के बीएलओ मोरपाल सिंह ने बताया कि वेबसाइट दिक्कत कर रही है। फीडिंग में बार-बार बंद हो जाती है। महिला मतदाता मायके की जानकारी नहीं दे रही हैं। मुगरा के बीएलओ नाजिम ने कहा कि पोर्टल काम नहीं कर रहा है।
रामनगर के बीएलओ प्रवीन कुमार व श्याम बिहारी ने बताया कि नवविवाहिताएं अपने मायके का निर्वाचन क्षेत्र और भाग संख्या नहीं बता पा रही हैं। ऐसे में गणना प्रपत्र भराना बहुत मुश्किल हो रहा है। अलीगंज की बीएलओ मीना कुमारी ने बताया कि इंटरनेट की दिक्कत है। नवाबगंज के गुलशन नगर मोहल्ले की बीएलओ दीपमाला तिवारी ने बताया कि नेटवर्क की बाधा है।
विज्ञापन

फतेहगंज पूर्वी के बीएलओ चंद्रेश गुप्ता, अनुज कुमार, शेरगढ़ के राजीव व विकास, बिशारतगंज के अखिलेश, माहेश्वरी शर्मा, विनोद शर्मा, प्रदीप सक्सेना ने भी ऐसी ही परेशानी बताई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें