फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: तकनीकी बिड खुली, 82 लाख से होगा बीसलपुर पुलिया का निर्माण

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बीसलपुर पुलिया का निर्माण 82 लाख रुपये की लागत से होगा। पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों के मुताबिक, इसके लिए टेंडर प्रक्रिया जारी है। तकनीकी बिड बुधवार को खुल गई है। 72 घंटे बाद वित्तीय बिड खुलेगी। इसके बाद वर्कऑर्डर जारी कर काम शुरू करा दिया जाएगा। पुलिया का निर्माण पूरा हो जाने पर दाे साल से जलभराव की परेशानी झेल रहे नौ वार्डाें के लोगों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन

दरअसल, बीसलपुर पुलिया में छोटा पाइप लगा होने के कारण जगतपुर नाला आए दिन चोक हो जाता है। इससे सहसवानी टाेला, आकाशपुरम, रोहली टोला, चक महमूद, नई बस्ती, एजाजनगर, चक महमूद नगर सहित नौ वार्डों में जलभराव हो जाता है। इन वार्डाें का नाला जगतपुर नाले से मिलता है। जगतपुर नाला बीसलपुर चौराहे की पुलिया से गुजरता है। वहां बार-बार नाला चोक होने से जलभराव की समस्या हो रही है।
महापौर उमेश गौतम समेत नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य ने पीडब्ल्यूडी से पुलिया का निर्माण कराने के लिए कहा था। इस पर विभाग ने एस्टीमेट को तैयार कर स्वीकृति के लिए शासन को भेजा था। स्वीकृति में देर होने के कारण नगर निगम के अधिकारियों पीडब्ल्यूडी से एस्टीमेट मांगा। कल्वर्ट बॉक्स तकनीक से पुलिया का निर्माण होना है। नगर निगम ने पीडब्ल्यूडी को ही निर्माण की जिम्मेदारी सौंपते हुए बजट देने की बात कही थी। संवाद
विज्ञापन



तकनीकी बिड खुल गई है, वित्तीय बिड खुलने के बाद पुलिया का निर्माण शुरू कराया जाएगा। नगर निगम की ओर से अभी रकम नहीं मिली है। टेंडर होते ही नगर निगम इसकी रकम पीडब्ल्यूडी को देगा। - भगत सिंह, अधिशासी अभियंता, पीडब्ल्यूडी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें