बरेली। जंक्शन के चार और प्लेटफार्मों पर वाटर एटीएम लगाए जाएंगे। इससे यात्रियों को गर्मियों में शीतल पेयजल के लिए नहीं भटकना होगा। वाटर एटीएम पर किफायती दाम में शीतल पेयजल मिल सकेगा। इनका संचालन निजी फर्म करेगी। इसके लिए रेलवे ने प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर एक और दो पर तो पेयजल की व्यवस्था ठीक-ठाक है, लेकिन तीन, चार, पांच और छह पर यात्रियों को भटकना होता है। अब यहां भी वाटर एटीएम लगाए जाएंगे। वाटर एटीएम से 300 मिली. पानी के लिए दो रुपये देने होंगे। बोतल समेत इस पानी की कीमत पांच रुपये होगी। मुख्य वाणिज्य निरीक्षक इमरान ने बताया कि पहले से लगे वाटर एटीएम पूरी तरह से सक्रिय हैं। रेल नीर की भी पर्याप्त उपलब्धता है। अन्य प्लेटफार्मों पर भी वाटर एटीएम लगाने की योजना है। संवाद