फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदान कार्मिकों ने फाड़ा प्रत्याशी का नाम, खूब हुआ हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
बैलेट पेपर फटने से प्रत्याशी
विज्ञापन

का नाम गायब, हंगामा हुआ
बरेली। कैंट के बुखारा गांव में मतदान कार्मिकों ने बैलेट पेपर निकालने के दौरान उसे गलत तरीके से फाड़ दिया, जिससे एक प्रत्याशी का नाम गायब हो गया। इस पर वहां जमकर हंगामा हुआ।
विज्ञापन

बुखारा गांव में सत्यपाल प्रधानी का चुनाव लड़ रहे हैं। उनके रिश्तेदार वीरेंद्र ने बताया कि बृहस्पतिवार दोपहर करीब दो बजे प्राथमिक विद्यालय में मतदान के दौरान मतदान कार्मिकों ने बैलेट पेपर निकालने के दौरान फाड़ दिया, जिससे प्रत्याशियों की सूची से सत्यपाल का नाम गायब हो गया। इसकी जानकारी होने पर प्रत्याशी के समर्थकों ने हंगामा शुरू कर दिया। वीरेंद्र के मुताबिक इसके बाद कई अन्य लोगों ने भी मतदान कार्मिकों की लापरवाही के चलते बैलेट पेपर फटने और उससे सत्यपाल का नाम गायब होने की बात कही। इस पर मतदान केंद्र पर खासा हंगामा हुआ तो मतदान कर्मियों ने दोबारा गलती न होने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें