फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे दिन श्रद्धा भाव से हुई मां ब्रह्मचारिणी की पूजा

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। नवरात्र के दूसरे दिन बुधवार को मां ब्रह्मचारिणी की विधि विधान से पूजा-अर्चना की गई। विद्यार्थियों और तपस्वियों के लिए यह पूजा बहुत की फलदाई बताई जाती है। इसके अलावा जिन लोगों का चंद्रमा कमजोर होता है, उनके लिए भी यह पूजा अनुकूल होती है।
विज्ञापन

मंदिरों और घरों में मां ब्रह्मचारिणी की पूजा श्रद्धा भाव से की गई। पूजा-अर्चना के बाद भक्तों ने मंदिर जाकर माता रानी के दर्शन किए। हालांकि मंदिरों में रोजाना की अपेक्षा बुधवार को भक्तों की भीड़ कम रही। पंडित अनुपम कौशिक इंदीरवर ने बताया कि मां ब्रह्मचारिणी को ज्ञान, तपस्या और वैराग्य की देवी माना जाता है। कठोर साधना और ब्रह्म में लीन होने के कारण इनको ब्रह्मचारिणी कहा जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार बुधवार का दिन भगवान गणेश जी को समर्पित रहता है। गणेश जी सभी देवताओं के प्रिय हैं। इनकी पूजा करने से अनंत सुख और धन वैभव मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें