फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: निहारिका का नॉर्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी हॉकी टीम में चयन

विज्ञापन
हॉकी ​खिलाड़ा निहारिका । स्रोत - कोच
विज्ञापन
पीलीभीत। अमृतसर में 20 से 24 दिसंबर तक होने वाली नॉर्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी हॉकी प्रतियोगिता में जिले की हॉकी खिलाड़ी निहारिका का चयन हुआ है। सोमवार की सुबह टीम पंजाब रवाना हो गई।
विज्ञापन

जिला क्रीड़ा अधिकारी राजकुमार ने बताया कि 23 नवंबर को जीएफ कॉलेज शाहजहांपुर में हुए चयन-ट्रायल में पीलीभीत की खिलाड़ी ने प्रतिभाग किया। इसमें बेहतर प्रदर्शन के आधार पर निहारिका का चयन हुआ है। चयनित खिलाड़ी हॉकी कोच प्रगति सिंह की देखरेख में गांधी स्टेडियम में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं। वह राम लुभाई साहनी महिला कॉलेज में बीएससी फाइनल वर्ष की छात्रा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें