फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: शिक्षकों ने नोटिस के विरोध में प्राचार्य का किया घेराव

विज्ञापन
विज्ञापन
परीक्षा केंद्रों पर देरी से पहुंचने पर बरेली कॉलेज के प्राचार्य ने दिया था नोटिस
विज्ञापन

बरेली। बरेली कॉलेज के 42 शिक्षकों को सोमवार को परीक्षा में देरी से पहुंचने पर जारी किए नोटिस के विरोध में मंगलवार को प्राचार्य ओपी राय का घेराव किया। इस दौरान शिक्षकों ने नोटिस देने के विरोध में अपना पक्ष रखा।
मंगलवार करीब 4.30 बजे 50 शिक्षकों ने प्राचार्य के दफ्तर में पहुंचकर घेराव किया। शिक्षकों ने कहा कि उन्हें सोमवार सुबह की परीक्षा ड्यूटी की पूर्व सूचना समय पर नहीं मिली, जबकि हर शिक्षक को उसकी ड्यूटी की सूचना व्यक्तिगत रूप से मिलनी चाहिए थी। वहीं, सोमवार सुबह को भी ड्यूटी पर पहुंचने की कोई सूचना नहीं दी गई। जबकि सामूहिक व्हाट्सपग्रुप पर एक सूचना मात्र डालने से किसी शिक्षक की ड्यूटी निर्धारित नहीं होती है। 17 व 18 जनवरी को दो दिन के अवकाश की परीक्षाएं हटने से शिक्षकों की ड्यूटी हटी, लेकिन इसके बाद अगले दिन दोपहर की ड्यूटी की सूचना शिक्षकों थी, इसलिए 42 शिक्षक ड्यूटी पर नहीं पहुंच सके। प्राचार्य प्रो. ओपी राय ने बताया कि सबसे आवश्यक परीक्षा बुधवार की है, जिसमें करीब 3000 विद्यार्थी परीक्षा देंगे। इसलिए अब नोटिस पर बुधवार की परीक्षा के बाद निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन

इस अवसर पर शिक्षक संघ की ओर से सचिव प्रो. वीपी सिंह, अध्यक्ष गजेंद्र सिंह अध्यक्ष, उपाध्यक्ष ओमकार, उपाध्यक्ष शिखा वर्मा, वरिष्ठ अविनाश अग्रवाल,रूटा के स्वदेश संघ, आशा सिंह कोषाध्यक्ष, रुचि अग्रवाल व अन्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

-
एक-एक शिक्षक की तीन-तीन पाली में ड्यूटी-
बरेली कॉलेज के कई शिक्षकों की ड्यूटी 21 जनवरी को तीन शिफ्ट में लगाई गई हैं। हर शिक्षक पर दोगुना भार पड़ रहा है। इससे समस्या को भी शिक्षकों ने प्राचार्य के सामने रखा। इस पर प्राचार्य प्रो. ओपी राय ने कहा कि किसी भी शिक्षक को दो से अधिक ड्यूटी नहीं करनी होगी, जो ड्यूटी चार्ट में एक शिक्षक की तीन ड्यूटी लग गई हैं उसे संशोधित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें