फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: छात्राओं से बर्तन साफ और झाड़ू लगवा रहे अध्यापक

विज्ञापन
नल पर बर्तन साफ करती छात्राएं एवं कूडा डालने जाता छात्र
विज्ञापन
मीरगंज। कांवड़ यात्रा को देखते हुए सोमवार को डीएम ने नेशनल हाईवे से पांच किलोमीटर की परिधि में आए सभी स्कूलों को बंद रखने का आदेश दिया था, लेकिन प्राथमिक विद्यालय सरायखाम और पैगानगरी में इस आदेश की अनदेखी की गई। वहीं, यहां बच्चों से बर्तन साफ व झाड़ू लगवाए जा रहे हैं। इस मामले में फोटो वायरल होने के बाद खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) ने संज्ञान लिया है।
विज्ञापन


सुबह करीब 8:40 बजे अमर उजाला की टीम जब स्कूलों पर पहुंची तो वहां चौंकाने वाला नजारा दिखा। प्राथमिक विद्यालय सरायखाम स्कूल में दो छात्राएं हैंडपंप पर बर्तन धो रही थीं और एक छात्रा झाड़ू लगा रही थी। वहीं, शिक्षिकाएं कुर्सियों पर बैठी थीं। पैगानगरी प्राथमिक विद्यालय के कक्षा चार का छात्र सुबह 9:50 बजे कूड़ा डालते हुए मिला। जब प्राथमिक विद्यालय सरायखाम की इंचार्ज अध्यापक से पूछा गया तो वह कोई साफ जवाब नहीं दे सकीं। संवाद
बीईओ ने मांगा स्पष्टीकरण
इस बारे में खंड शिक्षा अधिकारी अवनीश प्रताप से बात की गई तो उन्होंने बताया कि मामला मेरी जानकारी में आया है। इसकी जांच कराकर संबंधित शिक्षकों को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया है। इसके बाद कार्रवाई की जाएगी।

नल पर बर्तन साफ करती छात्राएं एवं कूडा डालने जाता छात्र

नल पर बर्तन साफ करती छात्राएं एवं कूडा डालने जाता छात्र

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें