मीरगंज। रविवार रात आई तेज आंधी और बारिश के कारण मीरगंज कस्बा सहित क्षेत्र के करीब 250 गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। रातभर अंधेरे में डूबे कस्बे और गांवों में लोगों को गर्मी और पानी के लिए परेशानी झेलनी पड़ी। लोगों को करीब 14 घंटे बिजली की परेशानी झेलनी पड़ी।
बिजली निगम के अनुसार मुख्य लाइन में फॉल्ट आने से आपूर्ति बाधित हो गई थी। जेई करुणेश मिश्रा ने बताया कि सोमवार सुबह बड़ी लाइन का फॉल्ट ठीक कर सभी फीडरों को शुरू किया गया है। बादलों ने तरसाया, शाम को बरसे तो मिली राहत ः बिशारतगंज। कस्बे में सोमवार शाम हुई बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली। सुबह से कई बार बादल छाए, हवा चलने के बाद बादल छंट गए। बारिश नहीं हुई तो दोपहर में तेज धूप ने लोगों को गर्मी से बेहाल कर दिया।
आंवला के पुरैना विद्युत केंद्र से आने वाली हाईटेंशन लाइन में फाॅल्ट के चलते सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक बिशारतगंज के अंटुआ उपकेंद्र की विद्युत ठप रहने के कारण उपभोक्ताओं को बेहद परेशानी हुई। संवाद