फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक हत्याकांडः आरोपी साले की निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल कार बरामद

विज्ञापन
हत्यारोपी पत्नी विनीता। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन

पुलिस ने रिमांड की अवधि पूरी होने पर प्रदीप को फिर जेल पहुंचाया

बरेली। शिक्षक अवधेश कुमार हत्याकांड के आरोपी साले प्रदीप को फिरोजाबाद ले जाकर पुलिस ने शव ले जाने में इस्तेमाल की गई कार बरामद कर ली है। गुरुवार सुबह लौटी टीम ने प्रदीप को मेडिकल परीक्षण कराने के बाद जेल में दाखिल करा दिया।
विज्ञापन

फिरोजाबाद के मूल निवासी और सहोड़ा स्थित इंटर कॉलेज के शिक्षक अवधेश कुमार की 12 अक्तूबर को उनके कर्मचारी नगर स्थित आवास में हत्या कर दी गई थी। इस हत्याकांड के आठ में से छह आरोपी जेल जा चुके हैं। अवधेश के ससुर अनिल फौजी के अलावा हत्या आरोपी भोला की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है। अवधेश के साले प्रदीप ने पिछले दिनों बरेली कोर्ट में समर्पण कर दिया था। पुलिस ने जेल में जाकर उसके बयान दर्ज किए थे। तब प्रदीप ने बताया कि हत्या के बाद अवधेश का शव ले जाने में इस्तेमाल की गई कार उसने अपनी ससुराल में छिपा दी है। बुधवार को 24 घंटे की रिमांड पर लेकर इज्जतनगर पुलिस प्रदीप को फिरोजाबाद ले गई। इज्जतनगर इंस्पेक्टर केके वर्मा ने बताया कि प्रदीप की निशानदेही पर लाल रंग की एसयूवी कार बरामद कर गुरुवार सुबह टीम बरेली लौट आई। प्रदीप को फिर जेल में दाखिल कर दिया गया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें