फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना: एलएलबी प्रयोगात्मक की परीक्षा नहीं दे सके कई छात्र

विज्ञापन
demo photo - फोटो : demo photo
विज्ञापन

विश्वविद्यालय ने 20 दिसंबर से 10 जनवरी के बीच महाविद्यालयों को परीक्षा कराने के दिए निर्देश

बरेली। कोरोना संक्रमण की वजह से एलएलबी के कई छात्र-छात्राओं की प्रयोगात्मक परीक्षा छूट गई हैं। रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने ऐसे विद्यार्थियों को परीक्षा में शामिल होने का एक और मौका दिया है। विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक संजीव सिंह की ओर से यह निर्देश जारी किया गया है कि संबद्ध सभी विधि महाविद्यालय एलएलबी छठवें सेमेस्टर और बीए-एलएलबी की दसवें सेमेस्टर की प्रयोगात्मक परीक्षा 20 दिसंबर से 10 जनवरी के बीच आयोजित कराएं। इसके साथ ही परीक्षार्थियों के अंकों को विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड कराने के साथ उसकी एक सत्यापित प्रति विश्वविद्यालय को भी उपलब्ध कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें