नवाबगंज। कंपोजिट विद्यालय सुंदरी के इंचार्ज अध्यापक मुकेश कुमार को सरकारी धन के गबन और बिना अनुमति पेड़ काटने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई ग्राम प्रशासक सुनीता देवी की शिकायत पर हुई जांच के बाद की गई है।
ग्राम प्रशासक सुनीता देवी ने डीएम को शिकायत पत्र देकर कार्रवाई की मांग की थी। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि प्रधानाध्यापक ने फर्जी वाउचर लगाकर सरकारी धन का गबन किया। वर्ष 2023 में 12 वर्ष पुराना यूकेलिप्टस का पेड़ बिना अनुमति के कटवाकर उसकी मिली धनराशि को निजी कार्यों में खर्च कर लिया। साथ ही, प्रबंध समिति की बैठक में सदस्यों की गैर-मौजूदगी में कोरम पूरा करने का आरोप भी है। शिकायती पत्र में बताया कि वह फिलहाल बच्चों की संख्या में हेरा-फेरी कर अनाज का गबन कर रहे हैं। डीएम के आदेश पर बीएसए डॉ. विनीता ने एबीएसए सतीश कुमार को जांच के आदेश दिए। एबीएसए ने बताया कि प्रधानाध्यापक जांच में आरोपी साबित हुए। संवाद