फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: नगर निगम में पचास हजार रिश्वत लेते टैक्स इंस्पेक्टर गिरफ्तार, एंटी करप्शन टीम ने की कार्रवाई

Tue, 30 Sep 2025 08:03 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली में एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई की। टीम ने नगर निगम परिसर में जोन टू के टैक्स इंस्पेक्टर को रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। उसने बिल संशोधन के बदले 50 हजार रुपये रिश्वत ली थी। 
विज्ञापन
आरोपी टैक्स इंस्पेक्टर तुषार श्रीवास्तव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में टैक्स बिल में संशोधन करने के बदले पचास हजार रुपये की रिश्वत ले रहे जोन टू के टैक्स इंस्पेक्टर को एंटी करप्शन टीम ने मंगलवार को नगर निगम परिसर से गिरफ्तार कर लिया। सुभाषनगर थाने में टैक्स इंस्पेक्टर के खिलाफ मामला दर्ज कर जेल भेजा गया है।

विज्ञापन


संजय नगर निवासी विजय कुमार ने एंटी करप्शन थाने पहुंचकर शिकायत की थी कि नगर निगम ने उनके पास गृहकर, जलकर और सीवर कर मानक से कहीं ज्यादा बनाकर भेज दिया था। विजय परेशान होकर बिल में संशोधन कराने के लिए नगर निगम गए। वहां जानकारी दी गई तो उन्होंने जोन टू के टैक्स इंस्पेक्टर तुषार श्रीवास्तव से संपर्क किया। तुषार ने बिल में संशोधन करने के लिए पचास हजार रुपये की रिश्वत मांगी। विजय की शिकायत पर एंटी करप्शन की टीम ने तुषार श्रीवास्तव को गिरफ्तार करने के लिए जाल बिछाया। इसके लिए डीएम से स्वतंत्र गवाह लिए गए। 

एंटी करप्शन टीम ने रंगेहाथ पकड़ा 
मंगलवार दोपहर बाद तय योजना के तहत विजय ने तुषार श्रीवास्तव से बात की। तुषार ने उसे नगर निगम के टैक्स अधीक्षक कक्ष में बुलाया। जब तुषार विजय से पचास हजार रुपये रिश्वत ले रहा था तभी इंस्पेक्टर इश्तियाक वारसी के नेतृत्व में एंटी करप्शन टीम ने उसे रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। सुभाषनगर निवासी टैक्स इंस्पेक्टर तुषार श्रीवास्तव के खिलाफ सुभाषनगर थाने में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। तुषार श्रीवास्तव को जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें