फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेशी से एक दिन पहले अस्पताल में भर्ती: हाईकोर्ट के आदेश के बावजूद हाजिर नहीं हुए तौकीर रजा, हो सकते हैं अरेस्ट

Wed, 27 Mar 2024 08:47 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

साल 2010 दंगे के मास्टर माइंड तौकीर रजा खां की गिरफ्तारी वारंट पर रोक लगाकर हाईकोर्ट ने 27 मार्च तक ट्रायल कोर्ट में पेश होने का आदेश दिया था।
विज्ञापन
मौलाना तौकीर रजा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाईकोर्ट के आदेश के बावजूद मौलाना तौकीर रजा खां बुधवार को कोर्ट में हाजिर नहीं हुए। पेशी से एक दिन पहले ही वह दिल्ली के अस्पताल में भर्ती हो गए हैं। रजा ने बीमारी का हवाला देकर अपने अधिवक्ता के जरिए अदालत में अर्जी लगवाई है। 

विज्ञापन

 
हाईकोर्ट के अधिवक्ता आशीष सिंह ने जिला जज की अदालत में हाजिर होने का समय बढ़ाने की अर्जी दी, जिसे कोर्ट ने लेने से इन्कार कर दिया। कयास लगाए जा रहे हैं कि उन्हें जल्द ही गिरफ्तार किया जा सकता है। फिलहाल, न्यायालय ने इस मामले में सुनवाई के लिए अगली तारीख एक अप्रैल नियत की है।

साल 2010 दंगे के मास्टर माइंड तौकीर रजा खां की गिरफ्तारी वारंट पर रोक लगाकर हाईकोर्ट ने 27 मार्च तक ट्रायल कोर्ट में पेश होने का आदेश दिया था। मौलाना तौकीर रजा खां के वकील आशीष कुमार सिंह ने बताया कि हालत बिगड़ने की वजह से वे दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती हैं। इस वजह से वह बुधवार को कोर्ट के सामने पेश नहीं हो पाए। उनकी ओर से जिला जज की अदालत में हाजिर होने का समय बढ़ाने की अर्जी दी गई जिसे कोर्ट ने लेने से इंकार कर दिया। 

विज्ञापन

सेशन अदालत ने किया था तलब 
उन्होंने बताया कि हाईकोर्ट के आदेश के खिलाफ मामला सुप्रीम कोर्ट में है। अब सुप्रीम कोर्ट से ही कोर्ट में हाजिर होने के बारे में दिशा निर्देश मांगे जाएंगे। यहां बता दें कि साल 2010 के दंगों के मामले में सेशन अदालत ने उन्हें तलब किया और  हाजिर न होने पर उनका गैर जमानती वारंट जारी किया था।
विज्ञापन

एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान ने बताया कि मौलाना तौकीर रजा के मामले में गैर जमानती वारंट को लेकर कोर्ट के निर्देश पर आगे की प्रक्रिया अपनाई जाएगी। पुलिस विधि सम्मत तरीके से काम करेगी। मौलाना की सुरक्षा में लगे दोनों गार्ड कुछ समय पहले ही पुलिस लाइन में आमद दर्ज करा चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें