फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: तांत्रिक ने महिला से की दुष्कर्म की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
मीरगंज/ फतेहगंज पश्चिमी। तंत्र-मंत्र से ठीक करने के बहाने महिला को कमरे में बुलाकर उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश की गई। पीड़िता की शिकायत पर मंगलवार को एसएसपी अनुराग आर्य ने कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। पुलिस ने सोमवार रात तांत्रिक कल्लू बाबा के खिलाफ संबंधित आरोप में रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


थाना मीरगंज के एक गांव की महिला ने एसएसपी को दिए शिकायतीपत्र में बताया कि उनकी सास की तबीयत ठीक नहीं थी। किसी के बताने पर वह एक सप्ताह पहले स्थानीय थाना के एक गांव निवासी तांत्रिक कल्लू बाबा के पास सास को लेकर गई। उसके दोनों देवर भी उसके साथ थे। सात सितंबर को करीब रात आठ बजे तांत्रिक ने बुलाया। तांत्रिक ने सभी से बात करने के बाद महिला को एक अंधेरे कमरे में बुलाकर ले गया। आरोप है कि उसने कमरे में महिला के साथ दुष्कर्म की कोशिश की। संवाद

आरोपी डेढ़ दशक पहले भी जा चुका है जेल : पुलिस के अनुसार कथित तांत्रिक कई महिलाओं को अपने जाल में फंसा चुका है। दिल्ली पुलिस ने डेढ़ दशक पहले जेल भेजा था, तब उसे दस साल की सजा हुई थी। तांत्रिक बाबा 10 साल सजा काटने के बाद भी बाज नहीं आ रहा है। थाना प्रभारी निरीक्षक अभिषेक कुमार ने बताया कि तांत्रिक के खिलाफ सोमवार रात रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्द गिरफ्तारी करके उसे जेल भेजा जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें