फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: टनकपुर-दौराई विशेष एक्सप्रेस को नियमित ट्रेन का दर्जा, अब नहीं देना होगा अधिक किराया

Mon, 17 Mar 2025 03:18 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

टनकपुर दौराई एक्सप्रेस का संचालन नए नियमित नंबर के साथ 30 मार्च से शुरू किया जाएगा। नियमित होने से अब यात्रियों को ज्यादा किराया नहीं देना होगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टनकपुर-दौराई के बीच अप-डाउन सप्ताह में तीन-तीन दिन चलने वाली 05097-98 टनकपुर-दौराई विशेष ट्रेन को सात माह के बाद नियमित ट्रेन का दर्जा दे दिया गया है। अब इस ट्रेन का संचालन नए नियमित नंबर के साथ शुरू किया जाएगा। इससे यात्रियों को ज्यादा किराया नहीं देना होगा। हाल ही में रेलवे ने इस ट्रेन के संचालन को 29 मार्च 2025 तक बढ़ा दिया है। अब 30 मार्च से यह नियमित ट्रेन हो जाएगी। 

विज्ञापन


रेलवे ने 05097-98 टनकपुर-दौराई-टनकपुर विशेष ट्रेन का संचालन टनकपुर से बरेली, चंदौसी, मुरादाबाद, गाजियाबाद, दिल्ली, गुरुग्राम, रैवारी, रिंगस, फुलेरा, अजमेर होते हुए दौराई तक अप्रैल 2024 में शुरू किया था। बाद में इस ट्रेन के संचालन अवधि को बढ़ाया जाता रहा। नवंबर 2024 में रेलवे बोर्ड ने इस ट्रेन को नियमित करते हुए 15092-91 नंबर जारी कर दिया। 

यह भी पढ़ें- 'होली शरीयत के खिलाफ': मोहम्मद शमी की बेटी ने खेला रंग, भड़के मौलाना, बोले- 'शरीयत का मजाक न बनाएं, यह गुनाह'
विज्ञापन


नियमित श्रेणी में घट जाएगा किराया
नियमित रूप से चलने वाली 15075-76 और 15073-74 त्रिवेणी एक्सप्रेस में बरेली-टनकपुर के बीच स्लीपर श्रेणी में किराया 145 और 12035-36 टनकपुर-दिल्ली पूर्णागिरि जनशताब्दी एक्सप्रेस की स्लीपर श्रेणी में किराया 105 रुपये है। सप्ताह में अप-डाउन चार-चार दिन चलने वाली चेयरकार 05061-62 टनकपुर-मथुरा विशेष ट्रेन में यह किराया 505 रुपये होता है। जबकि 05097-98 टनकपुर-दौराई विशेष ट्रेन में बरेली-टनकपुर के स्लीपर श्रेणी में किराया 385 रुपये है। इस ट्रेन को नियमित किए जाने के बाद किराया घटकर अधिकतम 145 रुपये तक हो जाएगा।

विज्ञापन

जंक्शन पर यात्रियों की बढ़ी भीड़, रोडवेज की एसी बसें रहीं फुल
होली पर अपने-अपने घरों को आए लोग अब वापस लौट रहे हैं। जंक्शन, रोडवेज और सेटेलाइट बस स्टैंड पर यात्रियों का भी आना शुरू हो गया हैं। ऐसे में दिल्ली रूट के यात्रियों की संख्या अधिक है। खास बात यह है कि रोडवेज की सभी चलने वाली सभी 32 बसें फुल हैं। इनमें टिकट ही नहीं है। 

यात्रियों ने एडवांस बुकिंग कर ली है, ऐसे में तत्काल में रोडवेज बसों का टिकट लेने वाले यात्री अपना रुख जंक्शन और पुराने रोडवेज की ओर कर रहे हैं, जिसकी वजह से यात्रियों की संख्या बढ़ती हुई नजर आ रही है। रविवार को जंक्शन पर ट्रेनों में यात्रियों की काफी भीड़ रही। जनरल विंडो पर भी यात्रियों की लंबी कतारें लगी हुई थीं। इसमें अधिकतर यात्री लखनऊ, दिल्ली रूट के थे। जिनकों ट्रेनों में नो रूम होने की वजह से रिजर्वेशन नहीं मिल सका। 

यह भी पढ़ें- UP: सांप को पकड़कर गले में डाला, फोटो भी खिंचवाए... डसने से युवक की मौत; वीडियो देख रह जाएंगे दंग

दूसरी ओर शाम तक बसों में एडवांस बुकिंग कराने वाले यात्रियों का आवागमन होता रहा। इसमें अधिकतर यात्री सेटेलाइट पर एसी बसों की प्रतिक्षा मेंं रहे। एडवांस बुकिंग होने के कारण उन्हें अधिक परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा। अधिकारियों के मुताबिक जिस रूट के यात्री अधिक होंगे, वहां के लिए रिजर्व में रखी हुई बसों को तत्काल प्रभाव से संचालित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें