फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: टनकपुर-अछनेरा और गोरखपुर-दिल्ली विशेष ट्रेनों को नियमित का दर्जा, 40 फीसदी तक घट जाएगा किराया

Mon, 17 Aug 2026 02:24 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

लवे ने टनकपुर-अछनेरा और गोरखपुर-दिल्ली के बीच चलने वाली विशेष ट्रेनों को नियमित कर दिया है। इन गाड़ियों में अब यात्रियों को 35 से 40 फीसदी तक कम किराया देना होगा। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टनकपुर-अछनेरा के बीच अप-डाउन सप्ताह में पांच दिन और गोरखपुर-दिल्ली के बीच सप्ताह में एक दिन चलने वाली विशेष ट्रेनों को रेलवे ने नियमित का दर्जा दे दिया है। इन गाड़ियों में गोरखपुर-दिल्ली के बीच चलने वाली विशेष गाड़ी का स्थान अमृत भारत एक्सप्रेस लेगी। गाड़ियां नियमित होने के बाद इनमें किराया 35 से 40 फीसदी तक घट जाएगा।
विज्ञापन


05061-62 टनकपुर-अछनेरा और 05057-58 गोरखपुर-दिल्ली विशेष गाड़ियों का संचालन दो साल से किया जा रहा है। इन रूटों पर  यात्रियों की संख्या अच्छी है। ऐसे में इन गाड़ियों को नियमित कर दिया गया है। टनकपुर-अछनेरा के बीच नियमित 15094-93 और गोरखपुर-दिल्ली के बीच 15095-96 संचालित की जाएगी।

मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित कुमार ने बताया कि 15095 गोरखपुर-दिल्ली अमृत भारत एक्सप्रेस प्रत्येक बृहस्पतिवार को गोरखपुर से रात 10:45 बजे चलने के बाद अगले दिन दोपहर 12:50 बजे दिल्ली पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन स्टेशनों पर होगा अमृत भारत का ठहराव 
15096 दिल्ली-गोरखपुर अमृत भारत एक्सप्रेस दिल्ली से प्रत्येक शुक्रवार को दोपहर दो बजे चलने के बाद अगले दिन सुबह 6:25 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। इस गाड़ी को खलीलाबाद, बस्ती, गोंडा, बुढ़बल, सीतापुर, बरेली, मुरादाबाद और गाजियाबाद स्टेशनों पर ठहराव दिया जाएगा।

15093 टनकपुर-अछनेरा एक्सप्रेस प्रत्येक सोमवार, मंगलवार, बृहस्पतिवार, शुक्रवार और रविवार को टनकपुर से तड़के 4:05 बजे चलने के बाद 6:35 बजे बरेली आएगी और बदायूं होते हुए रात 12:20 बजे अछनेरा पहुंचेगी।

15093 अछनेरा-टनकपुर एक्सप्रेस अछनेरा से प्रत्येक सोमवार, मंगलवार, बृहस्पतिवार, शुक्रवार और रविवार को अपराह्न 3:15 बजे चलने के बाद रात 8:18 बजे बरेली जंक्शन आएगी और 11:45 बजे टनकपुर पहुंचेगी। इस गाड़ी को बनबसा, खटीमा, पीलीभीत, भोजीपुरा, इज्जतनगर, बरेली सिटी, बदायूं, उझानी, सोरों, कासगंज, शिकोहाबाद, हाथरस, मथुरा स्टेशनों पर भी ठहराव दिया जाएगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें