फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: नाथ नगरी में गूंजे बम-बम भोले के जयकारे, भक्तों ने वनखंडी नाथ मंदिर में किया रुद्राभिषेक

Mon, 17 Aug 2026 11:47 AM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

बरेली में नाथ नगरी जलाभिषेक समिति ने सोमवार को शहर की सुख-समृद्धि के लिए रुद्राभिषेक व जलाभिषेक किया। जलाभिषेक यात्रा के छठे चरण में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने बाबा वनखंडी नाथ मंदिर में भगवान शिव का जलाभिषेक किया। 
विज्ञापन
बाबा वनखंडी नाथ मंदिर में आरती करते भक्त - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में शहर की सुख-समृद्धि की कामना के साथ नाथ नगरी जलाभिषेक समिति की ओर से सोमवार को रुद्राभिषेक व जलाभिषेक किया गया। जलाभिषेक यात्रा के छठे चरण में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने आस्था और उल्लास के साथ बाबा वनखंडी नाथ मंदिर पहुंचकर भगवान शिव का जलाभिषेक किया और मनमोहक शृंगार के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

विज्ञापन




सोमवार सुबह जलाभिषेक समिति ने श्रद्धालु सेठ गिरधारी लाल मंदिर पर एकत्र हुए। वहां सबसे पहले गणेश पूजन, शिव स्तुति और हनुमान चालीसा का पाठ कराया गया। इसके बाद हाथ में नंदी ध्वज, गले में गंगाजली और शंखनाद के साथ जयकारे लगाते हुए श्यामगंज मंदिर से शोभायात्रा का शुभारंभ हुआ। घंटे, घड़ियाल, शंख और नगाड़ों की गूंज के बीच स्त्री-पुरुष श्रद्धालु भक्ति भाव से झूमते नजर आए।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- UP: बरेली में कांवड़ियों पर हेलिकॉप्टर से अफसरों ने बरसाए फूल, महादेव के जयकारों से गूंजा शहर; देखें तस्वीरें

विज्ञापन

शहरवासियों ने बरसाए फूल 
यह शोभायात्रा शाहदाना, मॉडल टाउन चौकी, संजय नगर और दुर्गा नगर से होती हुई बाबा बनखण्डी नाथ मंदिर पहुंची। मार्ग में आध्यात्मिक संस्था, नाथ नगरी पैदल परिक्रमा समिति, गिरिराज जी नाथ नगरी सेवा समिति, महाकाल सेवा समिति, बाबा अलखनाथ कांवरिया सेवा संघ, मानस सेवा समिति और धर्म जागरण समेत विभिन्न सामाजिक संस्थाओं द्वारा चौराहों पर पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया गया। शहरवासियों ने छतों और घरों के बाहर निकलकर भोलेनाथ के सिंहासन पर फूल बरसाए। पूरा मार्ग 'हर-हर बम-बम' और 'जय महाकाल' के जयघोषों से गुंजायमान रहा।

24 अगस्त को पशुपति नाथ मंदिर में होगा कार्यक्रम  
समिति के मीडिया प्रभारी मनोज देवल ने बताया कि जलाभिषेक कार्यक्रम के सातवें चरण में आगामी सोमवार, 24 अगस्त 2026 को बाबा पशुपति नाथ मंदिर पर विशाल सामूहिक रुद्राभिषेक का आयोजन किया जाएगा। इस शोभायात्रा में जलाभिषेक कार्यक्रम में मुख्य रूप से अनूप अग्रवाल, मनोज देवल, रितेश अग्रवाल, धर्मेश अग्रवाल, कपिल गुप्ता, दया अग्रवाल, मीरा देवल, मीना, राधिका शर्मा, सोनाली अग्रवाल, ब्रजवासी लाल अग्रवाल, आशुतोष अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें