फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोशाला संचालन में लापरवाही बरतने वाले एनजीओ पर करें कार्रवाई : डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। जिले की सभी गोशालाओं का मंगलवार को निरीक्षण किया गया। इस दौरान कई गोशालाओं के संपर्क मार्ग पर कीचड़ मिला। गोशालाओं में भी कई अव्यवस्थाएं मिलीं। इसको लेकर शाम को डीएम ने कलक्ट्रेट सभागार में बैठक की।
विज्ञापन

इस दौरान पशुपालन विभाग की योजनाओं की प्रगति की जानने के साथ ही उन्होंने प्रत्येक गोशाला की उसके संबंधित पशु चिकित्साधिकारी, बीडीओ और नोडल अधिकारी से जानकारी ली। उन्होंने कहा कि यदि कहीं गोशाला का पहुंच मार्ग कच्चा है तो उस पर खड़ंजा लगवाएं। अन्य आवश्यक निर्देश देने के साथ ही गोशालाओं में अव्यवस्था दूर करने के लिए कहा।
कहा कि कई गोशालाओं का संचालन एनजीओ कर रहे हैं। एनजीओ की तरफ से किसी प्रकार की लापरवाही की जा रही है तो उसके खिलाफ कार्रवाई करें। डीएम ने सीवीओ से कहा कि एनजीओ का उनकी वार्षिक प्रदर्शन के आधार पर ही नवीनीकरण किया जाना चाहिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें