फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: किशोरी को ले जाने के आरोपी तबरेज ने सोशल मीडिया पर लिखा- आई लव पाकिस्तान

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। किशोरी को ले जाने के आरोपी तबरेज की लोकेशन हरियाणा में मिलने के बाद पुलिस टीम वहां के लिए रवाना हो गई है। उसके सोशल मीडिया अकाउंट पर पाकिस्तान प्रेम झलकने के बाद हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ता गिरफ्तारी पर अड़ गए हैं।
विज्ञापन

कुछ दिन पहले इज्जतनगर निवासी तबरेज हिंदू किशोरी को फुसलाकर साथ ले गया था। किशोरी घर से जेवर और नकदी भी ले गई है। तबरेज ने गाजियाबाद में लड़की का धर्म परिवर्तन कराकर निकाह करने और उसके टुकड़े-टुकड़े करने की धमकी दी है। इज्जतनगर थाने में किशोरी के पिता ने तबरेज के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। किशोरी की तलाश में पुलिस की टीम जगह-जगह दबिश दे रही है। इज्जतनगर थाना प्रभारी विजेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी की लोकेशन के आधार पर टीम छापेमारी कर रही है। एक टीम हरियाणा के मानेसर भेजी गई है।
सांसद ने इंस्पेक्टर से कहा, आरोपी को गिरफ्तार करें
तबरेज की गिरफ्तारी नहीं होने और किशोरी का पता न चलने से लोगों में आक्रोश है। शनिवार को सनातन वीर सेना संगठन के मिंटू सिंह, बृजेश गौतम, रोहित शर्मा, आकाश कन्नौजिया, महंत गोपाल गिरि, कमलेश कुमार व अनिल यादव आदि सांसद छत्रपाल गंगवार से मिले। सांसद ने इज्जतनगर इंस्पेक्टर से किशोरी को जल्दी तलाशने के लिए कहा। पुलिस ने तबरेज के घर दबिश भी दी, लेकिन वहां कोई नहीं मिला।
विज्ञापन

कई देशों की यात्रा कर चुका तबरेज, देवी-देवताओं संग डाले फोटो
तबरेज कई देशों की यात्रा कर चुका है। वह विदेश में जाकर फोटो खिंचवाता कर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर डालता था। वह देवी-देवताओं के साथ भी फोटो डालता था। लड़कियों को फंसाने के लिए विदेश में खिंचवाए फोटो वायरल करता था। उसने 2022 में पाकिस्तान का झंडा लगाकर पोस्ट डाली थी। उस पर आई लव पाकिस्तान लिखा है। इसके बाद उसने फलस्तीन के समर्थन में भी पोस्ट की थी। पुलिस उसकी विदेश यात्राओं के बारे में जानकारी जुटाएगी। वह विदेश यात्रा के लिए रुपये कहां से लाता था, इसकी भी जांच की जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें