फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: पड़ोसियों के बीच चली तलवारें और सरिया, कई लहूलुहान

विज्ञापन
विज्ञापन
इज्जतनगर थाना क्षेत्र का मामला, दोनों पक्षों ने दर्ज कराई रिपोर्ट
विज्ञापन

बरेली। इज्जतनगर थाना क्षेत्र में पड़ोसियों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले। तलवारों और सरियों से भी वार किए गए। एक पक्ष ने एससी-एसटी एक्ट, जबकि दूसरे ने धारदार हथियार से हमला करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
आदर्श नगर निवासी योगेश गौड़ ने पुलिस को बताया कि वह एमआर हैं। 28 जून को वह शास्त्री मार्केट में काम से गए थे, तभी पड़ोसी राकेश शर्मा, मीनू शर्मा, वंश शर्मा, अतुल मिश्रा, शिवांगी उर्फ कल्पना, धीरज और पूर्णिमा ने उनके घर में घुसकर पत्नी की पिटाई की और धारदार हथियार से हमला कर दिया। इसके बाद पड़ोसी कार में बैठकर भाग रहे थे। तभी वह पहुंच गए और टोका तो उन पर भी हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे पक्ष की मीनू शर्मा ने पुलिस को बताया कि एमआर की पत्नी नेहा गौड़ पड़ोसी धीरज जाटव के बच्चों को जातिसूचक शब्द कहती हैं। 28 जून को धीरज के बच्चे बाहर खेल रहे थे, तभी उन्होंने बच्चों पर जातिसूचक टिप्पणी की। विरोध पर नेहा गौड़ झगड़ा करने लगी। नेहा ने कॉल कर पति योगेश, देवर, ससुर, भाई और 12 अनजान लोगों को बुला लिया। इन लोगों ने तलवार और सरिया से मीनू और राकेश पर हमला कर दिया। पड़ोसी धीरज और अतुल की भी पिटाई की गई। राकेश को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इज्जतनगर थाने में दोनों तरफ से मामला दर्ज कराया गया है। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें