फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: कमीशनखोरी के आरोप में बीईओ राजेश मिश्रा पर कार्रवाई की तलवार

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। कमीशनखोरी के आरोप से घिरे खंड शिक्षा अधिकारी राजेश मिश्रा पर कार्रवाई की तलवार लटक गई है। एक शिक्षक से कमीशन मांगने और रुपये लेने से संबंधित ऑडियो-वीडियो वायरल होने के मामले में जिलाधिकारी ने जांच का आदेश दिया था। बेसिक शिक्षा विभाग के वित्त एवं लेखाधिकारी की ओर से की गई प्राथमिक जांच में आरोप सही पाए गए हैं। उन्होंने अपनी रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंप दी है।
विज्ञापन


लेखाधिकारी का कहना है कि जांच में सामने आए ऑडियो में बीईओ की बातचीत और वीडियो में रुपयों के लेनदेन से जुड़े दृश्य प्रथम दृष्टया सही पाए गए हैं। यह मामला बीईओ पर उनके ब्लॉक के एक शिक्षक की स्कूल ग्रांट और अन्य मदों से कमीशन मांगने और धमकाने के गंभीर आरोपों से जुड़ा है। लेखाधिकारी की इस रिपोर्ट के आधार पर अब बीएसए बीईओ राजेश मिश्रा के खिलाफ निलंबन सहित अन्य विभागीय कार्रवाई की संस्तुति उच्चाधिकारियों से कर सकती हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें