फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: स्पोर्ट्स स्टेडियम में तैराकी सत्र का हुआ आगाज

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। स्पोर्ट्स स्टेडियम तरणताल में बुधवार को तैराकी सत्र का आगाज हुआ। 16 अप्रैल तक चलने वाले इस शिविर में प्रतिभाग करने के इच्छुक खिलाड़ी दो फोटो, आधार कार्ड की छायाप्रति और त्वचा संबंधी कोई बीमारी न होने के प्रमाणपत्र के साथ स्टेडियम पहुंचकर पंजीकरण करा सकते हैं।
विज्ञापन

आरएसओ जीतेंद्र यादव ने बताया कि पटल सहायक अविनाश कुमार पंजीकरण का कार्य देख रहे हैं। 18 वर्ष से कम आयु के प्रतिभागियों से 600 रुपये व इससे अधिक आयु के लोगों से 800 रुपये प्रतिमाह शुल्क लिया जाएगा। सुबह छह से नौ और अपराह्न चार से छह बजे तक के दो स्लॉट चलाए जाएंगे। खिलाड़ियों की संख्या बढ़ने पर स्लॉट भी बढ़ाए जा सकते हैं। शुरुआती दौर में 25 मीटर लंबे, 12 मीटर चौड़े और पांच फुट गहरे तरणताल में प्रतिभागियों को तैराकी के प्राथमिक गुर सिखाए जाएंगे। ओलंपिक मानकों पर बने तरणताल को प्रशिक्षित खिलाड़ियों के लिए रिजर्व रखा गया है।
इससे पहले सीडीओ जग प्रवेश ने पूजन कर तरणताल का शुभारंभ किया। उन्हाेंने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर उनका हौसला बढ़ाया। इस अवसर पर जिला तैराकी संघ के सचिव सुनील कुमार मित्तल, बहराइच के क्रीड़ाधिकारी आनंद श्रीवास्तव, जीवन रक्षक सुमित चौरसिया, बास्केटबॉल कोच सोनेंद्र श्रोतिया, भारोत्तोलन कोच हरिशंकर आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें