विभागीय जांच के बाद होगी कार्रवाई
डॉ. अनम खान ने बताया कि अचानक अवकाश का आदेश हुआ था, जिसकी जानकारी स्टाफ को नहीं थी। इसीलिए एक घंटे के लिए अस्पताल खोला गया। युवती के साथ छेड़खानी करने का मामला संज्ञान में आया है। जांच कर विभागीय कार्रवाई की जाएगी। इधर, क्षेत्रीय यूनानी अधिकारी डॉ.अब्बास ने बताया कि अभी-अभी मामला भी संज्ञान में आया है। अगर सफाई कर्मी ने ऐसा कृत्य किया है, तो जांच की जाएगी।