फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पताल में छेड़खानी: दवा लेने पहुंची युवती... सफाईकर्मी ने खुद को डॉक्टर बताकर की शर्मनाक करतूत

Thu, 13 Feb 2025 02:08 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

बरेली के भुता क्षेत्र से शर्मनाक मामला सामने आया है। अहिरौला स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में दवा लेने गई युवती से सफाईकर्मी ने छेड़खानी की। पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ तहरीर दी है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के भुता क्षेत्र के ग्राम अहिरौला में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में सफाईकर्मी पर डॉक्टर बनकर दवा देने के बहाने युवती से छेड़खानी करने का आरोप लगा है। पीड़िता ने मामले की तहरीर दी है। घटना वाले दिन अस्पताल केंद्र पर अवकाश था, लेकिन सफाईकर्मी ने अस्पताल खोल रखा था।

विज्ञापन


प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के एक ही भवन में यूनानी अस्पताल भी है। बुधवार को एक युवती पथरी की दवा लेने पहुंची। अवकाश होने के कारण डॉक्टर व फार्मासिस्ट मौजूद नहीं थे। सफाई कर्मी अस्पताल में था। अस्पताल खुलने के बाद एक गांव की युवती पथरी की दवा लेने पहुंची थी। 

ये भी पढ़ें- बरेली में आयकर का छापा: टैक्स चोरी की सूचना पर पान मसाला कारोबारी भाइयों के यहां हुई जांच, नोटिस जारी
विज्ञापन


सफाई कर्मी ने खुद को डॉक्टर बताते हुए युवती को दवा देने के बहाने कमरे में बुलाकर उससे छेड़खानी की। विरोध करने व शोर मचाने पर धमकी देने लगा। तभी पीड़िता ने 112 पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस को देख सफाईकर्मी भाग गया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस जांच कर रही है। 

विज्ञापन

विभागीय जांच के बाद होगी कार्रवाई
डॉ. अनम खान ने बताया कि अचानक अवकाश का आदेश हुआ था, जिसकी जानकारी स्टाफ को नहीं थी। इसीलिए एक घंटे के लिए अस्पताल खोला गया। युवती के साथ छेड़खानी करने का मामला संज्ञान में आया है। जांच कर विभागीय कार्रवाई की जाएगी। इधर, क्षेत्रीय यूनानी अधिकारी डॉ.अब्बास ने बताया कि अभी-अभी मामला भी संज्ञान में आया है। अगर सफाई कर्मी ने ऐसा कृत्य किया है, तो जांच की जाएगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें