फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वामी चिन्मयानंद की गिरफ्तारी की सूचना, आधिकारिक पुष्टि नहीं

Fri, 20 Sep 2019 09:20 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाहजहांपुर
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
छात्रा के आरोपों से घिरे पूर्व गृह राज्यमंत्री स्वामी चिन्मयानंद को एसआईटी टीम द्वारा गिरफ्तार करने की खबर है। एसआईटी की टीम स्वामी चिन्मयानन्द को सुबह ट्रामा सेंटर ले गई थी। जानकारी मिली है कि ट्रामा सेंटर में स्वामी को दिखाने के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। हालांकि अभी तक किसी अधिकारी ने स्वामी की गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं की है। 
विज्ञापन

 


इससे पहले, गुरुवार देर रात स्वामी चिन्मयानंद की देर रात एक बार फिर से तबीयत बिगड़ गई। इसपर स्वामी को बाहर ले जाने के लिए एंबुलेंस बुलाई गई, वहीं, जानकारी मिलते ही एसआईटी टीम आश्रम पहुंच गई और कागजात मांगे, लेकिन कागजात न दिखा पाने पर एसआईटी ने उन्हें बाहर जाने से रोक दिया।

बता दें कि स्वामी चिन्मयानंद की तबीयत गुरुवार दोपहर तक ठीक नहीं रही। डॉक्टरों ने हार्ट में दिक्कत के कारण केजीएमसी लखनऊ ले जाने की सलाह दी लेकिन शाम पौने पांच उन्होंने खुद की हालत में सुधार बताया और आयुर्वेदिक इलाज की बात कहकर अपने सेवादार के साथ आश्रम लौट आए।
विज्ञापन


चिन्मयानंद को बुधवार शाम करीब पांच बजे हालत बिगड़ने पर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था, जहां डॉक्टर अंबुज यादव के नेतृत्व में तीन डॉक्टरों का पैनल उनका उपचार कर रहा था। देर रात हालत में मामूली सुधार हुआ था लेकिन गुरुवार सुबह उनका शुगर लेबल और ब्लड प्रेशर बढ़ गया। 
विज्ञापन

उनका अल्ट्रासाउंड कराया गया और जांच के लिए ब्लड सैंपल भी लिया गया। हालत में सुधार नहीं होने की वजह से उन्हें हायर सेंटर रेफर किए जाने की तैयारी कर दी गई। 

पीआरओ पूजा पांडेय के अनुसार एसआईटी की सूचना पर बुधवार को डॉक्टरों की टीम आश्रम में उनके इलाज को भेजी गई थी। इसके बाद उन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। 
 
स्वामी चिन्मयानंद के हार्ट में दिक्कत बताई गई और लखनऊ केजीएमसी ले जाने की सलाह दी गई लेकिन वह बोले- मेरा इलाज आयुर्वेदिक तरीके से होगा। यह कहते हुए खुद यहां से चले गए।
- डॉ. एमएल अग्रवाल, प्रोफेसर मेडिकल कॉलेज
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें