स्वामी चिन्मयानंद ने शुक्रवार को कोर्ट में पेशी के बाद अपने जुर्म को स्वीकार कर लिया है। इस बारे में एसआईटी ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए हैरान करने वाली जानकारियां दी है। एसआईटी ने बताया कि आरोप लगाने वाली छात्रा और चिन्मयानंद के बीच करीब 200 बार बातचीत हुई है।
वहीं एसआईटी ने यह भी खुलासा किया कि चिन्मयानंद से फिरौती मांगने वाले युवकों और छात्रा की भी आपस में बातचीत होती थी। एसआईटी ने कहा कि इस पूरे मामले में छात्रा भी जांच दायरे में है इसलिए उससे भी पूछताछ की जाएगी।
इसके साथ ही एसआईटी ने यह भी बताया कि और छात्रा के कमरे में आने-जाने की फुटेज बरामद की गई है, जिसके आधार पर चिन्मयानंद की गिरफ्तारी हुई। वहीं कोर्ट में पेशी के बाद चिन्मयानंद ने मसाज कराने समेत अन्य आरोपों को स्वीकार करते हुए कहा कि वो अपनी गलती पर शर्मिंदा हैं।
इधर चिन्मयानंद से फिरौती मांगने के आरोप में गिरफ्तार दोस्त संजय सिंह ने भी पांच करोड़ रुपये मांगने की बात स्वीकार कर ली। हालांकि एसआईटी ने बताया कि अभी कुछ और फुटेज व डिजिटल जांच की रिपोर्ट आने का इंतजार किया जा रहा है।