फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रैली निकालकर एनसीसी कैडेट्स ने दिया स्वच्छता का संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। स्वच्छ भारत मिशन में जनसहभागिता बढ़ाने के लिए एनसीसी कैडेट्स ने मशाल लेकर शहर में रैली निकाली। रैली में 8वीं उत्तर प्रदेश बालिका वाहिनी एनसीसी बरेली के नेतृत्व में लगभग 125 एनसीसी कैडेट्स ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह करीब आठ बजे एसपी ट्रैफिक एससी गंगवार एवं डिप्टी ग्रुप कमांड एनसीसी बरेली कर्नल राजीव सिंह ने बालिका वाहिनी से रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली सदर बाजार स्थित आरएन टैगोर इंटर कॉलेज, आर्मी पब्लिक स्कूल, सर्किट हाउस चौराहा होते हुए चौकी चौराहा पहुंची। यहां कैडेट्स ने नुक्कड़ नाटक किया फिर रैली अयूब खां चौराहा, नगर निगम, कालीबाड़ी, साहू रामस्वरूप महिला महाविद्यालय, मठ की चौकी और प्रेमनगर की गलियों से होते हुए प्रेमनगर थाने, सेक्रेड हार्ट्स प्रेमनगर ब्रांच, हजियापुर्र, इंट पजाया चौराहा, श्यामगंज होकर बरेली कॉलेज पहुंची। यहां मशाल को 21वीं वाहिनी एनसीसी के कमान अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल शिशिर अवस्थी को सौंपा गया। इस दौरान लेफ्टिनेंट कर्नल एससी जोशी, प्रशिक्षण अधिकारी मेजर श्वेता सिंह, प्रशासनिक अधिकारी लेफ्टिनेंट वंदना शर्मा, लेफ्टिनेंट बीनम सक्सेना मौजूद रही। अब बरेली कॉलेज से मशाल रैली बुधवार को सीबीगंज, मीरगंज होते हुए रामपुर रवाना किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें