नवाबगंज फोटो 1 मृतक प्रषोत्तम का फाइल फोटो
क्योलड़िया। नेपाल में नवाबगंज से ईंट-भट्ठे पर मजदूरी करने गए युवक की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन उसे लेने के लिए रवाना हो गए।
तहसील नवाबगंज के नकटी नरायनपुर गांव का 30 वर्षीय प्रषोत्तम पुत्र श्रीकृष्ण नेपाल में भट्ठे पर मजदूरी करने गया था। उसके साथ बहन-बहनोई और उसका भाई धर्मपाल भी गया था। भाई धर्मपाल ने बताया कि प्रषोत्तम भट्ठे पर मजदूरी करते-करते नेपाल की एक युवती से उसका प्रेम प्रसंग हो गया था। बुधवार शाम वह फोन पर किसी से बात कर रहा था, जिस पर परिजनों ने डांट दिया था। सुबह जब परिजन सोकर उठे तो उसका शव मकान के पास पड़ा था। संवाद