फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: निलंबित एथलीट पर कोचिंग देने का आरोप

Wed, 09 Sep 2026 02:18 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। स्पोर्ट्स स्टेडियम से निलंबित किए गए एथलीट के खिलाड़ियों को कोचिंग देने का मामला गरमाता जा रहा है। जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन ने क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी से शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया है कि राष्ट्रीय डोपिंग रोधी एजेंसी की ओर से सस्पेंड किए गए पुनीत स्टेडियम में अनधिकृत रूप से प्रशिक्षण अकादमी चला रहे हैं।
विज्ञापन

खेल विभाग का आधिकारिक कोच न होने के बावजूद पुनीत परिसर में 50 से अधिक युवाओं को नियमित रूप से ट्रेनिंग दे रहे हैं। उनसे फीस भी वसूल रहे हैं। बताया जा रहा है कि राष्ट्रीय स्तर की ओपन क्रॉस कंट्री रेस में दूसरे स्थान पर रहने के बाद हुए डोप टेस्ट में पुनीत के सैंपल में प्रतिबंधित दवा पाई गई थी, जिसके बाद नाडा ने उन्हें सस्पेंड कर दिया था। एनआईआई स्पोर्ट्स ने भी उन पर प्रतिबंध लगा दिया था।
अंतिम फैसले से पहले ही सरकारी खेल परिसर में ऐसी गतिविधियों के संचालन पर एसोसिएशन ने एतराज जताया है। पत्र में बाहरी व्यक्तियों की ओर से स्टेडियम के इस्तेमाल, युवाओं की सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था में लापरवाही का आरोप लगाते हुए उक्त एथलीट के प्रवेश को तत्काल प्रतिबंधित करने की मांग की गई है।
विज्ञापन

संघ का आरोप है कि दो माह पहले पत्र देने के बाद भी मामले में कार्रवाई नहीं की गई है। प्रकरण पर डीएसओ अनीता नागर ने बताया कि साई से इस मामले में बातचीत चल रहीं है। नियमों के अनुसार ही कार्रवाई की जाएगी।

पुनीत बोले-विभाग को देंगे सफाई इस प्रकरण पर पुनीत का कहना है कि डोपिंग के मामले में अब तक अंतिम निर्णय नहीं है। मैंने बच्चों की बढ़ी हुई फीस का मुद्दा उठाया था, इसलिए यह आरोप लगाए जा रहे हैं। मैं विभाग को ईमेल भेजकर अपनी सफाई दूंगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें