फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहजहांपुर- कटरा-फर्रुखाबाद के बीच हाईवे निर्माण का सर्वे अंतिम चरण में

विज्ञापन
लालाबाद में याकूबपुर तिराहे के पास सवेज करते। संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
जलालाबाद। कटरा से फर्रुखाबाद के बीच हिचकोले खाकर यात्रा करने वाले मुसाफिरों को जल्द ही समस्या से निजात मिल जाएगी। पीलीभीत से वेबर तक राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित होने के बाद इस दूरी को दो टुकड़ों में फोरलेन बनाने के लिए सर्वे का काम अंतिम दौर में है। उम्मीद है कि अगले महीने से निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

करीब एक साल पहले केंद्र सरकार द्वारा वेबर से जलालाबाद, कटरा व खुदागंज होते हुए पीलीभीत तक के स्टेट हाईवे को राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित कर इसे फोरलेन बनाने की मंजूरी दी थी। घोषणा के बाद लोक निर्माण विभाग ने इस सड़क को नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) को हस्तांतरित कर दिया। हाईवे बनाने का काम शुरू नहीं हुआ और लोनिवि द्वारा मरम्मत आदि न करने से पूरा रास्ता बड़े-बड़े गड्ढों में तब्दील हो गया। गड्ढों के कारण कई बार हुए हादसे के बाद डीएम द्वारा कड़ा रुख अपनाने पर इन्हें भरने के नाम पर लीपापोती कर दी गई।
पिछले छह महीनों से कटरा से हुल्लापुर चौराहे तक के बीच करीब 30 किलोमीटर की दूरी तय करना राहगीरों के लिए किसी मुसीबत से कम नहीं है। अब इस हाईवे बनाने का काम तेजी से पूरा करने के लिए इसे दो भागों में बांट दिया है। एक वेबर से कटरा और दूसरा भाग कटरा से पीलीभीत तक बांटा गया है।
विज्ञापन

हाईवे के समतलीकरण का सर्वे कर रही लखनऊ की कंपनी के मोहम्मद आजम ने बताया कि वेबर से कटरा के बीच 112 किलोमीटर का सर्वे कार्य लगभग पूरा हो चुका है। आगे दूसरी कंपनी कार्य में लगी है। अगले महीने से हाईवे के निर्माण का कार्य शुरू हो जाएगा। बताया कि इस हाईवे को 12 मीटर चौड़ा किया जाएगा। छह मीटर की चौड़ाई पहले से है। इसे तीन-तीन मीटर दोनों तरफ और बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें