फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बरेली-चंदौसी-अलीगढ़ व चंदौसी-मुरादाबाद रेल लाइन के दोहरीकरण के लिए सर्वे पूरा

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बरेली-चंदौसी-अलीगढ़ और चंदौसी-मुरादाबाद के बीच रेल लाइन के दोहरीकरण के लिए रेलवे विकास निगम ने सर्वे समेत अन्य औपचारिकताओं को पूरा कर लिया है। दोहरीकरण का काम इसी वित्तीय वर्ष में शुरू होने की उम्मीद है। इन दोनों रेल लाइनों के दोहरीकरण के लिए दो साल पहले स्वीकृति मिली थी। 2023-24 में दोहरीकरण के लिए बजट भी स्वीकृत कर दिया गया, लेकिन काम शुरू नहीं हो सका है।
विज्ञापन

इस बार के बजट में किसी बड़ी रेलवे परियोजना की घोषणा के स्थान पर पहले से स्वीकृत परियोजनाओं पर ज्यादा ध्यान दिया गया है। बरेली से चंदौसी की दूरी 69 और अलीगढ़ की दूरी 168 किमी, जबकि चंदौसी-मुरादाबाद की दूरी 45 किमी है। दोहरीकरण का काम तीन चरणों में कराने की योजना है। रेलवे विकास निगम ने दोनों रूटों पर सर्वे पूरा कर लिया है।
सर्वे के बाद रेलवे विकास निगम ने दोनों रूटों पर पिलर भी लगा दिए हैं। अभी यह तय नहीं है कि काम कब से शुरू कराया जाएगा, लेकिन जिस तरह से तैयारियां चल रही हैं उसको देखकर लगता है कि दो साल पहले स्वीकृत दोनों परियोजनाओं पर काम जल्द शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन

अब तक बरेली-चंदौसी-अलीगढ़ और बरेली-चंदौसी-मुरादाबाद के बीच सिंगल लाइन है। डबल लाइन होने से अलीगढ़ तक रेलवे कनेक्टिविटी बढ़ जाएगी। अलीगढ़ जंक्शन से पश्चिमी और दक्षिणी भारत के लिए बेहतर रेलवे कनेक्टिविटी उपलब्ध है। संवाद


-
कासगंज-मथुरा रेल लाइन के दोहरीकरण के लिए सर्वे जल्द
पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर मंडल के तहत आने वाली कासगंज-मथुरा रेल लाइन के दोहरीकरण के लिए भी सर्वे जल्द शुरू हो जाएगा। 105 किमी. की इस रेल लाइन के दोहरीकरण के लिए इसी वर्ष बजट में स्वीकृति दी गई है। यह लाइन अब तक सिंगल है। दोहरी लाइन होने के बाद कासगंज से दक्षिण भारत, पूर्वी भारत और पश्चिमी भारत की रेलवे कनेक्टविटी मजबूत होगी। सीनियर डीसीएम संजीव शर्मा ने बताया कि दोहरीकरण के लिए सर्वे जल्द शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें