फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: 1285 कन्याओं की शादी के लिए मिलेगा अनुदान

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। सामान्य व अनुसूचित जाति की कन्याओं की शादी के लिए समाज कल्याण विभाग की ओर से अनुदान दिया जाएगा। शासन ने जिले को 1285 कन्याओं का विवाह कराने का लक्ष्य दिया है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार एक परिवार की अधिकतम दो कन्याओं को ही योजना का लाभ दिया जा सकता है। इसके लिए विभाग ने आवेदन मांगे हैं।
विज्ञापन

आवेदक शादी से 90 दिन पहले या 90 दिन बाद तक योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन कर सकते हैं। उन्हें 20,000 रुपये दिए जाएंगे। जिला समाज कल्याण अधिकारी सुधांशु शेखर ने बताया शासन से लक्ष्य मिल गया है। जिले में अनुसूचित जाति की 672 और सामान्य वर्ग की 613 कन्याओं का विवाह कराया जाएगा।
उन्होंने बताया कि आवेदनकर्ता shadianudan.upsdc.gov.in पोर्टल पर आवेदन कर सकते हैं। वेबसाइट https://cmsvy.upsdc.gov.in पर भी ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। इसके लिए आवेदक वर व कन्या का आधार कार्ड, शैक्षिक व आय प्रमाणपत्र लगाना होगा। ग्रामीण क्षेत्र के आवेदक की वार्षिक आय 46,080 और शहरी क्षेत्र में 56,460 रुपये से कम होनी चाहिए। आवेदन फार्म तहसील व विकास खंड कार्यालयों में भी जमा कर सकते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें