फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: तिहरे हत्याकांड के आरोपी सुरेश ने फिर तानी बंदूक

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदपुर। रामगंगा कटरी के चर्चित तिहरे हत्याकांड के मुख्य आरोपी सुरेश पाल सिंह तोमर उर्फ सुरेश प्रधान पर ग्राम समाज की उसी 400 बीघा जमीन पर अवैध कब्जे की कोशिश का आरोप लगा है, जिसकी वजह से तीन लोगों की जान गई थी। सुरेश प्रधान समेत 12 नामजद और आठ अज्ञात आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगी हैं।
विज्ञापन

गोविंदपुर के प्रशासक अजीत सिंह ने दर्ज कराई रिपोर्ट में जिक्र किया है कि 18 अक्तूबर की सुबह 11 बजे सुरेश पाल सिंह तोमर अपने बेटों विपिन सिंह व विकास सिंह, रायपुर हंस निवासी अजीत सिंह, गजसिंहपुर निवासी सूरजपाल सिंह, संजय सिंह, सुधीर सिंह, अजय सिंह, राहुल सिंह, बदायूं के सिविल लाइंस निवासी अशोक माथुर, उझानी निवासी अभिषेक, बिनावर के ऋषिपाल व आठ अन्य आरोपियों के साथ मौके पर पहुंचा।
आरोपी हाथ में असलहे लिए थे। उन्होंने जबरन दो ट्रैक्टरों से ग्राम समाज की जमीन की जोताई शुरू कर दी। सूचना मिलते ही प्रशासक अजीत सिंह अपने भाई व सहयोगी के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने आरोपियों को जोताई करने से मना किया। दबंगों ने उन्हें गालियां और जान से मारने की धमकी दी। ग्राम प्रशासक ने तत्काल तहसील के अधिकारियों और पुलिस को सूचना दी। पुलिस के पहुंचते ही आरोपी असलहे लहराते हुए भाग गए। पुलिस ने मौके से आरोपियों द्वारा छोड़ा गया हैरो बरामद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें