फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: लाइन टूटने से दो हजार घरों की तीन घंटे ठप रही आपूर्ति

Thu, 03 Aug 2023 02:15 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। सुभाषनगर बिजली उपकेंद्र के गणेशनगर फीडर की 11 केवी की लाइन टूटने से मंगलवार रात दो हजार घरों में करीब तीन घंटे तक बिजली आपूर्ति ठप रही। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि, रात में ही बिजली आपूर्ति सुचारु कर दी गई।
विज्ञापन

ओवर लोडिंग और बारिश के दौरान अक्सर सुभाषनगर सब स्टेशन के फीडरों में समस्या सामने आती है। मंगलवार को दिन में बारिश के बाद से ही कुछ स्थानों पर ट्रिपिंग की समस्या होने लगी थी। इसको ठीक कराकर आपूर्ति सामान्य कर दी गई, लेकिन रात में करीब 10:30 बजे 11 केवी की लाइन टूट गई। इससे गणेशनगर इलाके में बिजली आपूर्ति ठप हो गई।
काफी देर तक आपूर्ति सुचारु न होने पर स्थानीय लोगों ने शिकायत की। सूचना पर बिजली निगम की टीमों ने रात में ही लाइन ठीक कर आपूर्ति बहाल करा दी। रात में 1:30 बजे के बाद आपूर्ति चालू की जा सकी। इस दौरान गणेशनगर समेत आसपास के करीब दो हजारा घरों में आपूर्ति ठप रही। इसके अलावा सुभाष नगर, रविंद्र नगर, करगैना, शांति विहार, राजीव कॉलाेनी, बीडीए कॉलोनी, गंगानगर व सिविल लाइंस के कुछ इलाकों में बिजली संकट रहा।
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता अमित आनंद ने बताया कि लाइन टूटने के कारण समस्या आई थी। रात में ही लाइन जोड़कर आपूर्ति बहाल कर दी गई। इलाके में करीब दो घंटे तक समस्या रही।
-

कई इलाकों में आज तीन घंटे बिजली कटौती
बरेली। स्मार्ट सिटी परियोजना के विद्युत संबंधी अनुरक्षण कार्यों के चलते बृहस्पतिवार को सिविल लाइंस तृतीय उपकेंद्र से पोषित फीडर अमर उजाला और सिंधु नगर पर सुबह नौ से 12 बजे तक आपूर्ति बंद रहेगी। इस दौरान शहर में सेमल खेड़ा, सूफी टोला, बालजती, सिंधु नगर कॉलोनी, राम बाटिका, शहाजहांपुर रोड, आजाद नगर इलाकों में बिजली आपूर्ति ठप रहेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें