फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: दमकल से पहले देवदूत बनकर पहुंचे सुमित, उत्तम जीवन रक्षा पदक से होंगे सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। शहर के सुमित यादव को राष्ट्रपति ने उत्तम जीवन रक्षा पदक से सम्मानित करने की घोषणा की है। 27 अप्रैल 2024 की सुबह रोहिणी (दिल्ली) के मिलनसार अपार्टमेंट में भीषण आग के दौरान सुमित यादव ने अपनी जान दांव पर लगाकर दो इंजीनियरिंग विद्यार्थियों की जान बचाई थी। सुमित के इसी अदम्य साहस के लिए राष्ट्रपति ने उन्हें उत्तम जीवन रक्षा पदक से सम्मानित करने की घोषणा की है।
विज्ञापन


27 अप्रैल 2024 को सुबह करीब 5:30 बजे शॉर्ट सर्किट की वजह से अपार्टमेंट में भीषण आग लग गई थी। धुएं के गुबार और लपटों के बीच छात्र आर्यन गुप्ता और अनुपम कस्तूरिया अंदर फंस गए थे। सुमित ने दरवाजा तोड़ा और एक छोटे फायर सिलिंडर के सहारे 45 मिनट तक संघर्ष किया। उन्होंने पहले छात्र अनुपम को सुरक्षित बाहर निकाला।
भारी शरीर होने के कारण आर्यन गुप्ता को बाहर निकालना बेहद चुनौतीपूर्ण था। आर्यन बुरी तरह घबराए हुए थे, लेकिन सुमित ने हार नहीं मानी और उन्हें भी सुरक्षित बाहर निकाल लाए। दूसरों की जान बचाते हुए सुमित खुद गंभीर रूप से झुलस गए थे। उनका इलाज दिल्ली के महाराजा अग्रसेन और सफदरजंग अस्पताल से लेकर बरेली के ईशान अस्पताल तक कई महीनों तक चला।
विज्ञापन

उनकी इस बहादुरी की चर्चा पूरे देश में हुई और समय-समय पर कई सामाजिक व प्रशासनिक संस्थाओं ने उन्हें सम्मानित भी किया। अब उनकी बहादुरी के लिए पदक, प्रमाण पत्र और मौद्रिक भत्ता प्रदान किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें