फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ना सेंटर के चौकीदार ने लगाई फांसी

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। तीन माह से वेतन न मिलने से परेशान गन्ना सेंटर के चौकीदार ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। शनिवार सुबह घटना का पता चलने पर घर में कोहराम मच गया। वेतन न मिलने से चौकीदार के घर में खाने के लाले पड़ गए थे।
विज्ञापन

कैंट थाना क्षेत्र के गांव क्यारा निवासी 40 वर्षीय विनोद सिंह की लाश शनिवार सुबह कैंट के गांव मानपुर चकटिया में गन्ना सेंटर के पास झोपड़ी में मफलर से लटकी मिली। भाई सतीश ने बताया कि विनोद गन्ना सेंटर पर चौकीदार था। पिछले तीन महीने से उसे वेतन नहीं मिला था। इससे परिवार का खर्च चलाना मुश्किल हो रहा था। इससे विनोद तनावग्रस्त हो गए थे। उन्होंने कई बार सेंटर प्रभारी से वेतन की मांग की लेकिन वेतन नहीं दिया गया। इसी के चलते शुक्रवार रात उन्होंने झोपड़ी की बल्ली में मफलर से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह होने पर सेंटर पर काम करने वाले कर्मचारी वहां पहुंचे तो उन्होंने विनोद की लाश लटकी देखकर सेंटर इंचार्ज और पुलिस को सूचना दी। विनोद की मौत के बाद से उसकी पत्नी नीतू और तीन बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें