फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुटखा सेल्समैन का शव कमरे में लटका मिला, शराब के नशे में आया था घर

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। शहर कोतवाली की प्रोफेसर कॉलोनी में बृहस्पतिवार रात सेल्समैन का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे में लटका मिला। बताते हैं कि वह बीती रात शराब के नशे में घर आया था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

प्रोफेसर कॉलोनी निवासी सुनील चौहान गुटखा कंपनी में बतौर सेल्समैन काम करते हैं। उनका 27 वर्षीय बेटा सुमित चौहान उर्फ सनी भी एक गुटखा कंपनी में सेल्समैन है। बृहस्पतिवार को सुमित दातागंज गया था। शाम करीब साढ़े सात बजे उसने पिता को फोन कर बताया कि दातागंज क्रॉसिंग के आगे उसकी बाइक का पेट्रोल खत्म हो गया है। पिता रात में ही पेट्रोल लेकर पहुंचे। वहां सुमित नशे की हालत में मिला। किसी तरह से पिता उसे घर लेकर आए। रात करीब 12 बजे सुमित का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने रात में ही शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया। मृतक तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। मृतक सुमित अपने पीछे पत्नी राधा, तीन वर्षीय बेटे और तीन माह की बेटी को छोड़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें