बिल्सी। एसएसपी अशोक कुमार त्रिपाठी के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार को सात लोगों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई और एक को पॉक्सो अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर जेल भेजा है। कोतवाल धर्मेंद्र कुमार गुप्ता ने बताया कि नगर के मोहल्ला संख्या पांच निवासी सागर पुत्र सूरजपाल, क्षेत्र के गांव रिसौली निवासी पूरनलाल पुत्र नन्हेलाल, सतेन्द्रपाल पुत्र नन्हेलाल, अमरदीप पुत्र रामआसरे, प्रदीप पुत्र रामआसरे, गांव कटिन्ना निवासी गंगाचरन पुत्र शिवचरन, द्वारिकी पुत्र रामचंद्र को शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेजा है। जबकि सूरज उर्फ भीम पुत्र वीरेंद्र कश्यप निवासी ग्राम सराय ब्राह्मण मजरा जुनामई थाना गुन्नौर (संभल) को पॉक्सो अधिनियम एवं किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के आरोप में पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर सतेती तिराहे के पास से गिरफ्तार कर जेल भेजा है।